फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leader support sexual abuse victim and do protetst at police station today

अखिलेश यादव के नुमाइंदों ने बांटा दुष्कर्म पीड़ित शिक्षिका का दर्द, आज करेंगे थाने का घेराव

Mon, 10 Dec 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 10 Dec 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader support sexual abuse victim and do protetst at police station today
यूपी के आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र में पिछले दिनों शिक्षिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर सपा कार्यकर्ता आज थाने का घेराव करेंगे। कोचिंग से लौटते वक्त स्कार्पियो सवारों ने अगवा कर दुष्कर्म  किया था। मामले में पुलिस ने खुलासा किया था कि पीड़िता ने दिव्यांग पति से छुटकारे के लिए दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस के इस खुलासे के बाद पीड़िता के परिजनों ने काफी हंगामा किया था। इधर, इस मामले का सच जानने के लिए बीते शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज सहित अन्य नेता पीड़िता घर पहुंचे थे। युवती और उसके घरवालों से एकांत में बात की। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया। साथ ही एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कुछ दिनों पहले ही पुलिस इस मामले को फर्जी बता चुकी है। 
विज्ञापन


पीड़िता के समर्थन में उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रानी की सराय थाने का घेराव करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी है। रविवार को जगह-जगह पार्टी के लोगों की बैठककर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की अपील की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले की जांच के लिए तीन स्तरीय जांच कमेटी का गठन बनाई है। जिसमें मेरे अलावा पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा और एमएलसी रामरतन राजभर शामिल हैं।

इंद्रजीत सरोज ने कहा कि घरवालों ने बताया कि पुलिस भाजपा नेताओं और सरकार के दबाव में काम कर रही है। पीड़ित परिवार पर हर स्तर का दबाव बनाकर अपने मुताबिक बयान रिकार्ड कराया।  इंद्रजीत सरोज ने कहा कि पार्टी हर कदम पर पीड़िता के साथ है और आगे भी रहेगी। दस दिसंबर को रानी की सराय थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर 18 दिसंबर को शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा।

रो पड़ा परिवार, पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

 रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता के घर शनिवार की दोपहर पहुंचे सपा नेताओं के समक्ष परिवार के लोग फफककर रोने लगा। पीड़िता के घर की महिलाओं का कहना था कि जब सम्मान चला गया तो घूंघट डालने का क्या मतलब रह गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जितनी ताकत हम लोगों को धमकाने में लगाया , यदि उतनी ताकत आरोपियों की गिरफ्तारी में लगाती तो शायद यह दिन देखने को नहीं मिलता।  

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सरोज, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, रामरतन राजभर, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, आलमबदी, नफीस अहमद, पूर्व विधायक बेचई सरोज आदि नेताओं का काफिला पीड़िता के घर पहुंचा।  इस दौरान विधायक आलमबदी ने रानी की सराय ब्लाक के पूर्व प्रमुख इसरार की सराहना की। बताया कि घटना के बाद सबसे पहले पीड़िता के पक्ष में खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed