{"_id":"610bf10e8ebc3e88d8611c01","slug":"samajwadi-party-cycle-yatra-chhote-lohia-birth-anniversary-party-leaders-protested-against-up-government-over-unemployment-inflation-in-varanasi-ballai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल यात्रा: छोटे लोहिया की जयंती पर सपाइयों ने किया सरकार का विरोध, बेरोजगारी मंहगाई समेत कई मुद्दों पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल यात्रा: छोटे लोहिया की जयंती पर सपाइयों ने किया सरकार का विरोध, बेरोजगारी मंहगाई समेत कई मुद्दों पर घेरा
Thu, 05 Aug 2021 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:39 PM IST
सार
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा प्रदेश भर में निकाली। कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
सपा ने निकाली साइकिल यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन्हें हर मोर्चें पर विफल बताया। पूर्वांचल के हर जिले में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली और यूपी सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन
वाराणसी में पूर्व मंत्री नारद राय ने समर्थकों संग जीराबस्ती पार्क स्थित पं. जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जबकि साइकिल यात्रा का शुभारंभ कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यकर्ता ब्रजेश पाठक ने पार्टी का झंडा दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा के दौरान सतीशचंद्र कालेज चौराहा, मालगोदाम तिराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, बहादुरपुर आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नारद राय सहित अन्य लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
बलिया जिले में आठों विधानसभा, आठों ब्लॉकों और 90 वार्डों से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता तीनों तहसीलों पर पहुंचे। साइकिल यात्रा का उद्देश्य मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, कृषि कानून, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतों के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज कराना था। सपा के कार्यक्रम को देखते हुए जिले भर में पुलिस का चक्रमण लगातार जारी रहा।
विज्ञापन