फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party asked So why is the session of the house not being called in Benaras

सपा ने पूछा- तो बनारस में क्यों नहीं बुलाया जा रहा सदन का अधिवेशन

Thu, 24 Sep 2020 02:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Sep 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party asked So why is the session of the house not being called in Benaras
सपा एमएलसी शत्ररुद्र प्रकाश। - फोटो : अमर उजाला

सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने सवाल उठाया कि जब लखनऊ में सदन का अधिवेशन बुलाया जा सकता है तो वाराणसी नगर निगम सदन का अधिवेशन क्यों नहीं बुलाया जा सकता। इसके पहले भी सपा एमएलसी ने महापौर मृदुला जायसवाल को पत्र भेजकर कहा था कि नगर निगम सदन की अधिवेशन बुलाया जाए। जिसका जवाब अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। नगर निगम सदन की अधिवेशन बुलाने के लिए सपा एमएलसी ने प्रमुख सचिव नगर विकास से बातचीत की है।

विज्ञापन

सपा एमएलसी ने प्रमुख सचिव से कहा कि 27 सितंबर को लखनऊ नगर निगम का बजट अधिवेशन आहूत (बुलाया गया) किया गया है। उनके इस बजट अधिवेशन में 19 अरब के बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन



यह समझ के बाहर है कि जब लखनऊ नगर निगम का बजट अधिवेशन धारा 88 (1) के अंतर्गत बैठक आहुत कर ली गई है। तो, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जनहित के विषयों पर नगर निगम का वर्चुअल अधिवेशन तक नहीं हो सकता है। सड़कों की दुर्दशा, गड्ढे वाले मार्गों की उपेक्षा, दूषित पेयजल की आपूर्ति, सीवर समस्या, कोविड-19 महामारी जैसे अनेक जनहित के मुद्दे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके बारे मे जनता जन प्रतिनिधियों से सवाल करती है तो जवाबदेही भी चुने हुए प्रतिनिधियों की ही होती है। ऐसे में बगैर देरी किए अधिवेशन बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed