फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salutations to Logan of Pindra, also salutes to brothers and sisters of Jaunpur

पिंडरा के लोगन के प्रणाम करत हईला, जौनपुर के बंधु-भगिनी के भी प्रणाम

Fri, 24 Dec 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Salutations to Logan of Pindra, also salutes to brothers and sisters of Jaunpur
काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने चिर परिचित अंदाज में भोजपुरी से भाषण की शुरुआत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रधानमंत्री ने कहा पिंडरा के लोगन के प्रणाम करत हईला। पड़ोस के जिला जौनपुर के सब बंधु एवं भगिनी लोगन के भी प्रणाम। इससे पहले डायस पर आते ही हर हर महादेव का नारा लगाया। इसके बाद त्रिलोचन महादेव और माता शीतला चौकिया देवी का भी जयकारा लगाया। पीएम ने अपने भाषण में रोहनिया, सेवापुरी के साथ ही बलिया से लेकर भदोही तक का जिक्र किया। पीएम ने काशी की पहचान को हेल्थ, एजुकेशन व रिसर्च हब के रूप में सशक्त करने के वादे को भी दोहराया। साथ ही विकास योजनाओं पर स्थानीय लाभ के साथ के साथ विस्तार से बात की। पीएम ने काशी के विकास को देश के सामने मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किया। कहा कि विकास की जब बात आती है तो काशी अपने आप में एक मॉडल बन रहा है। पुरातन पहचान को बनाए रखते हुए, हमारे शहर नूतन काया कैसे धारण कर सकते हैं, ये काशी में दिख रहा है। करीब 35 मिनट के भाषण में पीएम ने काशी से अपना जुड़ाव बनाए रखा।
विज्ञापन

दिल्ली, आगरा और प्रयागराज जाना होगा आसान
पीएम के हाथों शिलान्यास हुई लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन और चांदपुर अकेलवा मार्ग भी काशी की नई पहचान बनेंगे। पीएम ने इन रास्तों से होने वाले लाभ गिनाए। कहा कि वाराणसी कैंट से लहरतारा होते हुए प्रयागराज की तरफ हाइवे जाता है, इस पर कितना दबाव रहता है, ये आपसे अच्छा कौन जानता है। अब जब ये सिक्स लेन हो जाएगा तो दिल्ली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज से आने-जाने वाले यात्रियों और सामान ढुलाई, सभी के लिए सुविधा होगी। यही नहीं, शहर के दूसरे क्षेत्रों के लिए भी अब आनाजाना और आसान हो जाएगा। ये सड़क जिले के प्रवेश द्वार की तरह विकसित होगी। वाराणसी-भदोही-गोपीगंज सड़क के चौड़ीकरण से शहर से निकलने वाली गाड़ियां रिंग रोड फेज-2 से होते हुए बाहर से जा पाएंगी। इससे भारी जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed