{"_id":"571fd3274f1c1bae3da9271a","slug":"salman-olympics-will-benefit-from-the-addition-of-rajpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के जुड़ने से ओलंपिक को होगा फायदाः राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान के जुड़ने से ओलंपिक को होगा फायदाः राजपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कलाकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हॉलीवुड से उन्हें अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म सोलर इक्लीप्स में मुझे अभिनय करने का मौका मिला है। साथ ही बॉलीवुड की छह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं। यह बात बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित अमाया होटल में बातचीत के दौरान कहीं। वह अपने दोस्त सिकंदर खां की बीमार मां को देखने वाराणसी आए थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।
राजपाल यादव ने बताया कि वह रोल की लेंथ नहीं स्टेंथ (मजबूती) देखते हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर से उनके एक शो ‘राजपाल अनंत शो’ की शुरुआत हुई है। यह किसी चैनल मे नहीं आता। इस शो का कांसेप्ट है दो घंटे के लिए लोगों की चिंता और दु:ख भुलाकर उनके चेहरे पर खुशी लाना है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही यह शो बनारस में भी करेंगे। नाड़ा पांडे, फायर फाइटर, टच वुड, शेख चिल्ली की खिल्ली सहित उनकी पांच फिल्में आने वाली हैं। सलमान के नाम पर मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक का सलमान को ब्रांड अंबेस्डर बनाए जाने से नुकसान कुछ नहीं होगा। हां सलमान के नेम, फेम का फायदा खेल को मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग ओलंपिक को जानेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वांचल की मिट्टी उर्वरा है। यहां अच्छे कलाकार हैं, उनको बॉलीवुड की ओर रुख करना चाहिए। हां इसके लिए तैयारी पूरी होनी चाहिए।
दानगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजपाल यादव चोलापुर स्थित बाबा डोमनदेव महाविद्यालय भी पहुंचे, जहां छात्र-छात्राओं को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। राजपाल के साथ अभिनेता सिकंदर खां भी थे। इसके बाद वह सुल्तानीपुर गए, जहां सिकंदर की मां से मुलाकात की। बाद में दानगंज चौकी पर पुलिस और स्थानीय लोगों से मिले और सभी को पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया।