फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salary of five ADO Panchayat cut

Varanasi News: पांच एडीओ पंचायत का वेतन काटा

Sat, 02 Sep 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Salary of five ADO Panchayat cut
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 50 गांवों में सफाई-व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने चार एडीओ पंचायतों काे कारण बताओ नोटिस दिया। साथ ही वेतन काटने के निर्देश दिए। पिंडरा, चोलापुर, चिरईगांव और हरहुआ के एडीओ पंचायतों का एक-एक दिन का वेतन कटेगा। जबकि बड़ागांव के एडीओ पंचायत का एक सप्ताह का वेतन कटेगा।जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। शौचालयों की मरम्मत कार्य की समीक्षा में विकासखंड बड़ागांव की प्रगति सबसे कम मिली। जिले के 50 माॅडल ग्राम पंचायत की कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा में पाया कि विकासखंड काशी विद्यापीठ की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत में कूड़ा उठान के लिए कूड़ा गाड़ियों की खरीद सुनिश्चित कराएं। गोवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था अरुणा बायोगैस एजेंसी का कार्य संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed