फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sajan Rateria, vice president of Banarasi Textile Industries Association, dies of Corona in Kolkata, sari business will remain closed on April 23 in mourning

बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सजन रतेरिया का कोलकाता में कोरोना से निधन, शोक में 23 अप्रैल को बंद रहेगा साड़ी कारोबार

Thu, 22 Apr 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Sajan Rateria, vice president of Banarasi Textile Industries Association, dies of Corona in Kolkata, sari business will remain closed on April 23 in mourning
सजन रतेरिया, बनारसी साड़ी कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से ग्रसित वाराणसी में बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सजन रतेरिया (72) का कोलकाता स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बेहद मृदुभाषी और सरल सहज बनारसी साड़ी कारोबारी सजन रतेरिया के निधन की सूचना मिलते ही बनारसी वस्त्र कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश शाह ने सभी पदाधिकारियों से वार्ता कर दुःख की इस घड़ी में 23 अप्रैल को समस्त बनारसी वस्त्र कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान शोक सभा कर सजन रतेरिया को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में अशोक धवन व महामंत्री राजन बहल ने बताया कि बनारसी साड़ी वस्त्र कारोबार को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सजन रतेरिया हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। समाजसेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका यूं जाना बनारसी वस्त्र उद्योग के लिए अपूर्णीय क्षति है। एसोसिएशन के नरोत्तम आढ़तिया, राजेन्द्र कपूर, भूपेंद्र वालिया, हरिमोहन साह, विजय कपूर, देवेन्द्र पाठक , राजेन्द्र मेहरा, गुरुप्रीत रूपानी, गौतम टण्डन, पवन मोदी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed