फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   saint warned municipal corporation regarding collection of taxes on monasteries and temples in Varanasi

वाराणसी में संतों का फूटा गुस्सा: नगर निगम की ओर से मठ- मंदिरों पर लगाए गए कर को लेकर दी चेतावनी, कही ये बात

Wed, 17 Dec 2025 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Dec 2025 04:01 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बुधवार को संतों ने एकजुट होकर आवाज उठाई। उन्होंने मठ- मंदिरों से नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे कर को लेकर चेतावनी दी। कहा कि यदि नगर निगम ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो भूख हड़ताल और बड़े आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
saint warned municipal corporation regarding collection of taxes on monasteries and temples in Varanasi
काशी के संतों ने दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मठ, मंदिरों में नगर निगम के जलकर और सीवर कर नोटिस को लेकर संतों ने नाराजगी जाहिर किया है। निगम ने हाउस टैक्स माफ किया, पर जल-सीवर टैक्स पर छूट नहीं दी, जिससे संत समाज काफी नाराज है। संतों ने अब इस टैक्स को 'जजिया' बताते हुए भूख हड़ताल और बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी है। कहा कि नगर निगम अगर हमारी बात नहीं मिलता है तो आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी नगर निगम बात नहीं मानता है तो आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इसे लेकर काशी के सभी संतों ने पातालपुरी मठ में पहुंचकर बैठक की और मामले को लेकर मंथन किया। 

विज्ञापन

 
बता दें कि नगर निगम ने विभिन्न मठों और मंदिरों को बकाया जलकर और सीवर टैक्स वसूली के लिए कुर्की नोटिस भेजे हैं, जिस पर संत समाज एकजुट हो गया है। उधर, विरोध पर नगर निगम केवल गृहकर माफ करने को तैयार है, लेकिन जलकर और सीवर कर पर छूट नहीं दे रहा है। ऐसे में संत आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


संतों का कहना है कि मठ, मंदिरों का कोई आय स्रोत नहीं होता है। ये दान और भिक्षा पर चलते हैं और यहीं पर बच्चों की पढ़ाई और धार्मिक भंडारे जैसे जनसेवा कार्य होते हैं। ऐसे में बिजली बिल और इतने सारे कर कैसे जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतगुरु बालक देवाचार्य ने कहा है कि यदि नगर निगम द्वारा इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो संत समाज बड़ा आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ी तो भूखे रहकर भी विरोध जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed