फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   saint sinchewal formula applied for clean assi river

इस फार्मूले से निर्मल होगी काशी की पौराणिक नदी असि

Tue, 06 Jun 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Jun 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
saint sinchewal formula applied for clean assi river
छिटफुट विरोधों के बीच नदी को संवारने का काम आरंभ - फोटो : अमर उजाला
नदियों को पाटने, प्रवाह बाधित करने से काशी का पर्यावरण बिगड़ा है। संत सींचेवाल फार्मूले पर काशी की पौराणिक नदियों की मुक्ति का अभियान परवान चढ़ेगा। इस फार्मूले के तहत जन बल के सहयोग से वाराणसी की पहचान से जुड़ी असि नदी को उद्गम से संगम स्थल तक मूल स्वरूप में बहाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


नदी की तलहटी में अतिक्रमण कर भवन और दुकान खोलने वालों से बातचीत कर उन्हें हटने के लिए राजी किया जाएगा। असि नदी के पुनर्जीवन के अभियान में बाधा डालने वालों से निबटने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।  
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को यह बातें नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के राष्ट्रीय सलाहकार और पूर्व डीजी (सिविल डिफेंस) आरएन सिंह ने कहीं। अमर उजाला कार्यालय में बातचीत के दौरान सिंह ने काशी में नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के जन अभियान को पद्मश्री संत सींचेवाल की प्रेरणा से कामयाब बनाने की अपनी योजना पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल तीर्थों के पर्यावरण प्रेम से सिंह का रिश्ता पुराना है। वाराणसी में डीआईजी (पीएसी) के तौर पर पौराणिक चित्रकूट कुंड, पितृ कुंड, मातृ कुंड, पुष्कर कुंड के अलावा चक्र कुंड की सफाई तो कराई ही थी, कुछ कुंडों, तालाबों को माफिया के कब्जे से मुक्त भी कराया था। 

 बताया, कुछ महीने पहले काशी की नदियों, कुंडों के पर्यावरणीय संदंर्भों को समझने के लिए संत सींचेवाल को लेकर वह काशी आए थे। 165 किमी लंबी पंजाबी की काली बेन नदी को संत सींचेवाल ने जन सहयोग की बदौलत निर्मल बना दिया। असि नदी सिर्फ 10 किमी ही है।


अभियान में मथुरा के यमुना मिशन के अलावा अन्य संस्थाओं के जुड़ने को उन्होंने सुखद बताया। सिंह कहते हैं कि कारोबारियों, उद्यमियों और पर्यावरण प्रेमियों को अभियान से जोड़ने की कोशिश की जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed