फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saint Niranjan Das returned to Jalandhar with the Sangat after taking the dust of the Guru's feet.

Varanasi News: गुरु के चरणों की रज लेकर संगत के साथ संत निरंजन दास जालंधर लौटे

Fri, 14 Feb 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Saint Niranjan Das returned to Jalandhar with the Sangat after taking the dust of the Guru's feet.
संत रविदास के जन्मोत्सव पर उनकी जन्मस्थली सीर में चार दिनों से लगा आस्था का मेला खत्म हो गया। देश विदेश से आए रैदासी बृहस्पतिवार को गुरु के चरण रज को माथे से लेगा अगले साल फिर आने की कामना लेकर अपने घरों के लिए रवाना हो गए। रविदासिया समुदाय के प्रमुख संत निरंजन दास भी अनुयायियों को आशीष देकर दो हजार संगत के साथ स्पेशल ट्रेन बेगमपुरा से जालंधर चले गए। कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर लोगों ने उन्हें विदा किया।
विज्ञापन

सीर गोवर्धनपुर का पूरा इलाका एक सप्ताह से मेले में तब्दील था। संत रविदास मंदिर में दर्शन और सेवा करने के लिए देश-विदेश से रैदासी आए थे। बुधवार की रात तक गुरु की जयंती पर चार लाख से अधिक संगत ने गुरु बंदगी की। बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोग सामान समेटने लगे और अपने राज्य व शहर के लिए चल दिए। संत रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास ने दोपहर में मंदिर में पूजन-अर्चन किया। जय गुरुदेव...धन गुरुदेव... के जयकारे के बीच वाहन से कैंट स्टेशन के लिए रवाना हुए और फिर कैंट से बेगमपुरा एक्सप्रेस से जालंधर के लिए रवाना हो गए। संत निरंजन दास के साथ संत मनदीप दास, श्रवण दास, ट्रस्टी के एल सरोवा, निरंजन चीमा आदि रहे।
विज्ञापन

संत रविदास के विचार भाईचारे और मानवता पर आधारित

संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में नरोत्तमपुर में संगोष्ठी हुई। भाजपा नेता महेंद्र पटेल ने कहा कि संत रविदास एक विचारधारा हैं। वह विचारधारा सामाजिक भाईचारे और मानवता पर आधारित है। उन्होंने कर्तव्य को प्राथमिकता दी है। स्थापित किया कि कर्तव्य पथ पर चलकर हम अपने परम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर सुनील सिंह, अवधेश, अशोक राम, विश्वास, शांतनु यादव, राम सजीवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed