फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sailors should remain cautious even after flood waters recede

Varanasi News: बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी नाविक बरतें सतर्कता

Mon, 21 Oct 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sailors should remain cautious even after flood waters recede
लापरवाही से नौका संचालन करने वालों की पुलिस से करेंगे शिकायत
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजेंद्र प्रसाद घाट पर नाविक समाज की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देवदीपावली पर काशी आने वाले श्रद्धालु और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को नाविक समाज की बैठक डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर हुई। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति की ओर से बैठक में तय हुआ कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी नौका के संचालन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही से नौका संचालन करने वालों की पुलिस से शिकायत की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि देव दीपावली के महापर्व पर काफी संख्या में लोग काशी आते हैं। प्रकाश साहनी छोटू व अस्सी घाट के अध्यक्ष मोनू साहनी ने बताया कि देव दीपावली को देखते हुए नाविक समाज के लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए नावों को मरम्मत कराने में लगे हैं। समिति के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मांझी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ का पानी कम हो गया है लेकिन सतर्कता जरूरी है।अगर कोई नाव चालक मां गंगा की दैनिक आरती में नौका को जल्दबाजी में संचालन करते हुए दिखा तो उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। विनोद कुमार निषाद गुरु के साथ नाविकों ने अपने काशी के सांसद व प्रधानमंत्री के काशी में आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान रामकिशन माझी उर्फ टूल्लू, बाबू साहनी टेलीविजन, लव कुश माझी, सदन साहनी, सोनू साहनी, प्रकाश साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed