फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sai statue removed from Bada Ganesh Mandir in varanasi

वाराणसी में विवाद: बड़ा गणेश मंदिर से हटाई गई साईं की प्रतिमा, महंत शंकर पुरी ने कही ये बड़ी बात

Mon, 30 Sep 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 05:07 PM IST
सार

वाराणसी में बड़ा गणेश मंदिर से साईं की प्रतिमा हटाई गई। इससे पहले ही पुरुषोत्तम सहित 10 मंदिरों से प्रतिमा हटाई जा चुकी है। जल्द ही अगस्त्यकुंडा और भूतेश्वर से मंदिर से प्रतिमा हटेगी। 

विज्ञापन
Sai statue removed from Bada Ganesh Mandir in varanasi
साईं की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ा गणेश मंदिर से रविवार को साईं की प्रतिमा हटाई गई। सनातक रक्षक दल के मुताबिक, अब तक पुरुषोत्तम सहित 10 मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटाई जा चुकी है।

विज्ञापन


सनातन रक्षक दल के सदस्य रविवार को बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में स्थापित साईं की प्रतिमा को कपड़े में लपेटकर मंदिर परिसर से बाहर रखवाया। बड़ा गणेश मंदिर के महंत रम्मू गुरु ने कहा कि जानकारी के अभाव में साईं की पूजा हो रही थी। 
विज्ञापन


शास्त्र के अनुसार, इनकी पूजा वर्जित है। जानकारी होने के बाद स्वेच्छा से प्रतिमा हटवा दी गई। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि शास्त्रों में कहीं भी साईं की पूजा का वर्णन नहीं मिलता है, इसलिए अब मंदिर में स्थापित मूर्ति हटाई जा रही है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भी इसका विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि काशी में देवाधिदेव उमापति महादेव ही एकमात्र पूजनीय हैं। शहर के मंदिरों में अज्ञानतावश लोगों ने साईं की प्रतिमा स्थापित की है। इससे भक्तों में नाराजगी है। 

भक्तों की भावनाओं को देखते हुए ही शहर के मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने का अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अगस्त्यकुंडा और भूतेश्वर मंदिर से साईं की प्रतिमा हटवाई जाएगी। हिंदू युवा वाहिनी हेमू कलाणी मंडल के अध्यक्ष शिवांशु यदुवंश व शुभम सोनकर ने कहा कि मंदिरों में साईं की प्रतिमा स्थापित करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed