{"_id":"6aa8459145429afd6e0ee0d8","slug":"saffron-will-fly-in-gyanvapi-the-ancestors-of-the-countrys-muslims-are-also-sanatanis-riteshwar-maharaj-varanasi-news-c-20-vns1021-1543759-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी में लहराएगा भगवा, देश के मुसलमानों के पूर्वज भी हैं सनातनी : ऋतेश्वर महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी में लहराएगा भगवा, देश के मुसलमानों के पूर्वज भी हैं सनातनी : ऋतेश्वर महाराज
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे रितेश्वर महाराज। स्रोत स्वयं
- फोटो : 1
वाराणसी। प्रसिद्ध कथावाचक सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी सनातनियों के प्रमुख स्थल हैं इसे हर देशवासी जानता है। इन स्थलों पर हमेशा से भगवा लहराया है। ज्ञानवापी में भी लहराएगा। इसमें मुसलमानों को सहयोग करना चाहिए। उनके पूर्वज भी तो सनातनी थे। आज भी देश के 150 करोड़ देशवासी सनातनी हैं। अगर वे सहयोग करते हैं तो इससे हिंदू-मुस्लिम के बीच आपसी सौहार्द बढ़ेगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को दर्शन के बाद वृंदावन स्थित श्री आनंदम धाम आश्रम (लाडली निकुंज वन) के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि काशी, अयोध्या और मथुरा से सनातनियों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ज्ञानवापी को हिंदुओं को सौंपने से ही आपसी सौहार्द और बढ़ेगा। जहां सनातनी होंगे, वहां भगवा लहराएगा।
ऋतेश्वर महाराज ने राहुल गांधी के देश में 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं वाले बयान पर कहा कि उनके पास कोई आंकड़ा होगा जिसके आधार पर उन्होंने यह बात कही होगी, लेकिन भारत की बहुसंख्यक जनता आज भी शाकाहार को ही प्राथमिकता देती है। जीव हत्या उचित नहीं है। भारतीय संस्कृति में इसका समर्थन नहीं किया जाता। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की और कहा कि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया। ऋतेश्वर महाराज ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजन किया और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।