{"_id":"58af180c4f1c1b0511b235a7","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-target-samajwadi-party-at-azangarh-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का काम नहीं मथुरा और शामली कांड बोल रहा हैः साध्वी निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का काम नहीं मथुरा और शामली कांड बोल रहा हैः साध्वी निरंजन ज्योति
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सपा का काम नहीं बल्कि मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर कांड बोल रहा है। मुख्यमंत्री विकास की बात कर रहे हैं जबकि जिलों को 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे।
ये बातें केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को दीदारगंज क्षेत्र के महुजा मोड़ पर आयोजित चुनावी सभा में कहीं।
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो बेटा अपने पिता का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा।
वह अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में लोगों को 24 घंटे बिजली तक नहीं दे सके । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कहा कि क्या कोई 45 वर्ष का लड़का होता है। खाट की आवश्यकता किसे पड़ती है। इसे सभी बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती कहती हैं कि मुसलमानों एकजुट हो जाएं नहीं तो भाजपा आ जाएगी। कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो कोई भी गुंडा सड़क पर नहीं जेल में नजर आएगा।
तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि भाजपा मुस्लिम महिलाओं को किसी भी कीमत पर गली-गली घूमने को मजबूर नहीं होने देगी। नोटबंदी का सरकार का फैसला गरीबों के लिए नहीं उन लोगों के लिए था जिनके पास अकूल संपत्ति थी।