{"_id":"5b3cf2024f1c1b86468b494a","slug":"sadhu-reached-airport-with-marijuana-banned-for-air-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा साधू, यात्रा करने से रोका गया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा साधू, यात्रा करने से रोका गया, हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
गांजे के साथ साधू
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साधू अपने साथ 210 ग्राम गांजा लेकर यात्रा करने के लिए पहुंचा।
उसे मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई711 से यात्रा करनी थी। गांजा लेकर आने की वजह से एयरलाइंस के अधिकारियों ने उसकी यात्रा रद्द कर दी। इससे साधू ने एयरलाइंस काउंटर पर जमकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह उसे समझा-बुझाकर बाहर निकाला गया।
टर्मिनल भवन से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर वह एयरलाइंस के बाहरी काउंटर पर पैसा वापस मांगने लगा, जिस पर एयरलाइंस कर्मियों से जमकर कहासुनी हुई। बाद में एयरलाइंस कर्मियों की सूचना पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन
इस बारे में साधू ने बताया कि उसे जानकारी नहीं थी कि गांजा लेकर विमान में सफर नहीं किया जा सकता है। यही कारण था कि वह गांजा लेकर चला आया था। उसने बताया कि जब पता चला कि गांजे के साथ यात्रा नहीं की जा सकती तो उसे एयरपोर्ट पर ही जमा करने के लिये तैयार हो गया।
इसके बावजूद एयरलाइंस के अधिकारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और टिकट निरस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना था कि गांजा पास में रखने के साथ ही साधू नशे में धुत्त था, यही कारण था कि उसे यात्रा से रोक दिया गया।