फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saddened by his wife s illicit relations a young man commits suicide by making a video

'मैं जा रहा हूं': 'मुझे न्याय मिलना चाहिए...', वीडियो बनाकर पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी युवक ने की खुदकुशी

Wed, 03 Jul 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jul 2024 10:38 PM IST
सार

युवक वीडियो में कई लोगों का नाम ले रहा है और अपनी मौत का उन्हें जिम्मेदार भी ठहरा रहा है। बुधवार की सुबह जब युवक काफी देर से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई।

विज्ञापन
Saddened by his wife s illicit relations a young man commits suicide by making a video
युवक ने पत्नी के अवैध से दुखी होकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं जा रहा हूं, मुझे न्याय मिलना चाहिए... वीडियो बनाया, दवाई खाई और फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। यह सनसनीखेज मामला औराई कोतवाली बभनौटी का है। पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी 28 वर्षीय युवक ने पहले ढेर सारी दवाई खायी उसके बाद फंदे से झूलकर जान दे दी। वीडियो में युवक ने ससुराल पक्ष के कई लोगों का नाम लेकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

विज्ञापन

बभनौटी गांव निवासी सनातन दुबे के पुत्र संजीव दुबे (28) की शादी 10 अक्तूबर 2021 को मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी प्रिया दुबे के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। पिता सनातन दुबे के अनुसार बहू की दूसरी शादी थी। शादी के बाद से ही बहू द्वारा लगातार उनके बेटे को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया कि उनकी बहू का चाल-चलन ठीक नहीं है। जिसकी वजह से उनका बेटा शादी के बाद भी खुश नहीं रहता था। बीते तीन माह से वह अपने मायके में ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात युवक अपने वीडियो बनाते हुए ढेर सारी दवाएं खाई। युवक वीडियो में कई लोगों का नाम ले रहा है और अपनी मौत का उन्हें जिम्मेदार भी ठहरा रहा है। बुधवार की सुबह जब युवक काफी देर से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे में युवक फंदे से लटक रहा था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एमबीएस पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद औराई कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

आखिरी वीडियो....दवाओं की पूरी पत्ता कर दिया खाली
मृतक संजीव दुबे ने मरने से पहला अपना वीडियो बनाया। जिसमें अपने ससुराल समेत अन्य कई लोगों का नाम ले रहे हैं। वीडियो में वे कह रहे हैं कि मैं जा रहा हूं, लेकिन मुझे न्याय मिलना चाहिए। तमाम लोगों का नाम लेकर अपनी मौत का उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए सजा दिए जाने की बात कह रहे हैं। वीडियो बनाते समय वे एक रैपर से कई दवाइयां निकालते हैं और फिर उसे बोतल के पानी से एक साथ ही खा जाते हैं। दो मिनट 16 सेकेंड के वीडियो में वे कई लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। संजीव की मौत के बाद परिजन अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं।

युवक की मौत होने के बाद से ही परिजन काफी परेशान हैं। फारेसिंक टीम जांच कर रही है। परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर लेने के बाद ही इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो में युवक द्वारा कुछ छह लोगों का नाम लिया जा रहा है। वायरल वीडियो की भी जांच हो रही है। -सचिदानंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, औराई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed