{"_id":"6afc18dce237eeb7c704c8d6","slug":"s-rajalingam-as-dm-and-subsequently-as-divisional-commissioner-in-varanasi-now-transfer-in-kanpur-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ढाई साल डीएम, फिर मंडलायुक्त अब बदला ठिकाना, अब कानपुर की कमान संभालेंगे एस. राजलिंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ढाई साल डीएम, फिर मंडलायुक्त अब बदला ठिकाना, अब कानपुर की कमान संभालेंगे एस. राजलिंगम
Tue, 17 Nov 2026 02:36 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:36 PM IST
सार
आईएएस एस. राजलिंगम ने पांच नवंबर 2022 को वाराणसी के 58वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। यहां ढाई साल डीएम रहे फिर यहीं के मंडलायुक्त बने। अब एस. राजलिंगम को कानपुर में मंडलायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
एस. राजलिंगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम का स्थानांतरण कानपुर मंडल के मंडलायुक्त पद पर कर दिया गया है। सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों की अदला-बदली की गई है। अब कानपुर के मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन वाराणसी के नए मंडलायुक्त होंगे। वहीं, एस. राजलिंगम कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
2009 बैच के आईएएस एस. राजलिंगम ने पांच नवंबर 2022 को वाराणसी के 58वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह कुशीनगर के जिलाधिकारी थे। वाराणसी में उनकी तैनाती ऐसे समय हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगातार बड़े आयोजन और विकास परियोजनाएं चल रही थीं। करीब ढाई साल के जिलाधिकारी के कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था के साथ बड़े आयोजनों के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
राजलिंगम के वाराणसी में जिलाधिकारी रहते हुए नवंबर 2022 में काशी तमिल संगमम का पहला आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2022 को इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का आयोजन हुआ। इसमें भी जिला प्रशासन ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
14 मई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान एस. राजलिंगम जिलाधिकारी थे। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी का खड़े होकर अभिवादन किया था। इसकी तस्वीर और वीडियो भी काफी चर्चा में रहे थे।
