फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rural women more aware than city people in vaccination

टीकाकरण में शहर वालों से आगे ग्रामीण, महिलाएं ज्यादा जागरूक

Tue, 09 Nov 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rural women more aware than city people in vaccination
जिले में सोलह जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक ग्यारह महीने में 29 लाख से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं। इसमें भी ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग शहर वालों से आगे है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां 16 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। वहीं, शहरी क्षेत्र में केवल 13 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। शहर और ग्रामीण इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अधिक जागरूक हैं। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले महीने से मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 16 जनवरी से सात नवंबर तक जिले में 29,94,008 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में 16,65,938 और शहरी क्षेत्र में 13,28,070 लोग शामिल हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 21,23,693 लोगों को पहली और 8,70,315 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समय से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

एक नजर में टीकाकरण
कुल 29,94,008
कोविशील्ड 26.57 लाख
कोवैक्सीन 336944
शहरी 7,56,075 (पुरुष)
5,66,700 (महिलाएं)
ग्रामीण 8,66,670 (पुरुष)
8,03,141 (महिलाएं)
18 से 44 वर्ष 17.72 लाख
45 से 60 वर्ष 6.81 लाख
60 वर्ष से ऊपर 3.91 लाख
हेल्थ वर्कर 59980
फ्रंटलाइन वर्कर 88288
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed