फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rural SP varanasi surykant tripathi inspection of Cholapur and Sindhora police station Instructions given regarding cleanliness

Varanasi News: एसपी ग्रामीण ने किया चोलापुर और सिंधोरा थाने का औचक निरीक्षण , साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश

Wed, 29 Jun 2022 01:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 01:59 PM IST
सार

नवागत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी कार्यभार संभालने के बाद से ही एक्शन में हैं। मंगलवार रात चोलापुर और सिंधोरा थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी को देख पुलिसकर्मी अवाक हो गए।

विज्ञापन
Rural SP varanasi surykant tripathi inspection of Cholapur and Sindhora police station Instructions given regarding cleanliness
सपी ग्रामीण ने किया चोलापुर और सिंधोरा थाने का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवागत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी कार्यभार संभालने के बाद से ही एक्शन में हैं। मंगलवार रात चोलापुर और सिंधोरा थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी को देख पुलिसकर्मी अवाक हो गए। वे व्यवस्थाएं सुधारने में लग गए। एसपी ग्रामीण ने महिला अपराध को लेकर सचेत किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, रजिस्टर नं-04 और रजिस्टर नं-08 के अलावा शस्त्रागार, मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला बीट पुलिसकर्मियों को एंटो रोमियो चेकिंग और जागरूकता कार्यक्रम पर जोर दिया। थानाध्यक्ष को थाना परिसर में बेहतर सफाई, आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, थाना परिसर में खड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed