{"_id":"5f5e5d858ebc3e9849691a41","slug":"rural-development-minister-reached-vindhyadham-worshiped-mother-vindhyavasini","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यधाम पहुंचे सम्रग्र ग्राम विकास मंत्री, सपत्नीक किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यधाम पहुंचे सम्रग्र ग्राम विकास मंत्री, सपत्नीक किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन
Mon, 14 Sep 2020 12:01 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचे। सड़क मार्ग से पहुंचे मंत्री पुरानी वीआईपी स्थित राज विशिष्ट गेस्ट हाउस पहुंचकर हाथों में नारियल चुनरी व माता का प्रसाद लिए गर्भ गृह में पहुंचे। विधि-विधान से मां की आराधना व पूजन किया।
विज्ञापन
तपश्चात वे मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में आहुति दी। दर्शन-पूजन राज्याधिकारी एवं विंध्य विकास परिषद सदस्य तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने कराया। दर्शनोपरांत विशिष्ट गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन