फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rupali and Avneesh get prosthetic hands in Varanasi

'मुझे नया जीवन मिल गया': बचपन में चारा मशीन से कट गया था हाथ, बनारस में लगाया गया कृत्रिम हाथ

Sat, 22 Nov 2025 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Nov 2025 05:01 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रूपाली और अवनीश को कृत्रिम हाथ लगे। अवनीश कुमार का बचपन में चारा मशीन से हाथ कट गया था। शुक्रवार को उनको कृत्रिम हाथ लगाया गया तो कहा कि आज मुझे नया जीवन मिल गया। 

विज्ञापन
Rupali and Avneesh get prosthetic hands in Varanasi
भार उठाते अवनीश, शिविर में इन्हें कृत्रिम हाथ लगवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के 20 साल के अवनीश कुमार का बचपन में चारा मशीन से हाथ कट गया था। लेकिन, उनकी प्रतिभा कम नहीं हुई। उन्होंने पिछले साल हुए यूथ एबिलिटी गेम में पदक जीता। उन्हें बनारस में शुक्रवार को कृत्रिम हाथ लगाया गया। खुश होकर अवनीश ने कहा कि आज मुझे नया जीवन मिल गया। अब कार चलाने का मेरा शौक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह बनारस की रूपाली को भी कृत्रिम हाथ लगाए गए। उन्होंने कहा कि अब वो भी स्कूटी चला सकेंगी। इनाली फाउंडेशन के सहयोग से भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा और रोटरी क्लब ऑफ डाउन टाउन की ओर से सिगरा स्थित आशीर्वाद लॉन में निशुल्क कृत्रिम हाथ दान शिविर में दिव्यांगों की खुशी झलक रही थी। 
विज्ञापन


कृत्रिम हाथ लगने के बाद किसी ने चाकू से खीरा काटा तो किसी ने रोटी बेली। शिविर में लखनऊ से राजेंद्र कुमार, लुधियाना से दीपक कुमार समेत 32 दिव्यांग पहुंचे थे। उनमें से 24 को कृत्रिम हाथ लगाए गए। बाकी के हाथों के नाप तैयार कर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन की टीम के पुणे से आए गौतम ईदनानी, रिचर्ड लोबो, हसन शेख, प्राजक्ता कुमार भीलोर, अंजलि मौर्य, जमीर पठान मौजूद रहे। परिषद के प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा, प्रमोद राम त्रिपाठी, ब्रह्मानंद पेशवानी, रमेश लालवानी, अजीत मेहरोत्रा, गिरीश गुप्ता, सुमन अग्निहोत्री आदि रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed