{"_id":"5a0b038d4f1c1ba7678bb66b","slug":"running-container-caught-fire-at-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते कंटेनर में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते कंटेनर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में मंगलवार दोपहर लोग उस वक्त सन्न रह गए जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग की लपटों से घिरा कंटेनर दौड़ते दिखा। चालक इस बात से अनभिज्ञ था। कंटेनर में लगी आग देख लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। कंटेनर में जूट के बोरे लदे थे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया। मगर जूट के बोरे जल कर राख हो गए। पश्चिम बंगाल के खरगपुर से फरुर्खाबाद जा रहा कंटेनर यूपी 70 टीएन 4919 जैसे ही लालानगर टोल प्लाजा से आगे बढ़ा, उसके इंजन में आग गई।
नीचे से निकलती आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने इशारा कर आग लगने की जानकारी चालक को दी। जानकारी होने पर चालक ने कंटेनर को राजमार्ग के किनारे पटरी पर खड़ा करके घटना की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया।
विज्ञापन
दमकल के चार वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कंटेनर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर पर लदे दो हजार जूट के बोरे जलकर राख हो गए। आग लगने के दौरान अफरातफरी मची रही।
कानपुर के अशोक नगर निवासी चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कछवा के पास केबिन में धुआं दिखाई दिया था, मगर मैं समझ नहीं पाया। आग लगने की जानकारी टोल प्लाजा के पास हुई। आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।