फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Running container caught fire at national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते कंटेनर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Tue, 14 Nov 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 14 Nov 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Running container caught fire at national highway
घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही में मंगलवार दोपहर लोग उस वक्त सन्न रह गए जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग की लपटों से घिरा कंटेनर दौड़ते दिखा। चालक इस बात से अनभिज्ञ था। कंटेनर में लगी आग देख लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया।  कंटेनर में जूट के बोरे लदे थे।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया। मगर जूट के बोरे जल कर राख हो गए। पश्चिम बंगाल के खरगपुर से फरुर्खाबाद जा रहा कंटेनर यूपी 70 टीएन 4919 जैसे ही लालानगर टोल प्लाजा से आगे बढ़ा, उसके इंजन में आग गई।
विज्ञापन


नीचे से निकलती आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने इशारा कर आग लगने की जानकारी चालक को दी। जानकारी होने पर चालक ने कंटेनर को राजमार्ग के किनारे पटरी पर खड़ा करके घटना की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल के चार वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कंटेनर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर पर लदे दो हजार जूट के बोरे जलकर राख हो गए। आग लगने के दौरान अफरातफरी मची रही।


कानपुर के अशोक नगर निवासी चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कछवा के पास केबिन में धुआं दिखाई दिया था, मगर मैं समझ नहीं पाया। आग लगने की जानकारी टोल प्लाजा के पास हुई। आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed