{"_id":"67a2559f1bee055cbc067bc1","slug":"rumor-of-terrorist-in-patna-kota-express-panic-ensued-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : पटना-कोटा एक्सप्रेस में आतंकवादी की अफवाह, मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे तक चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : पटना-कोटा एक्सप्रेस में आतंकवादी की अफवाह, मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे तक चेकिंग अभियान
Tue, 04 Feb 2025 11:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:30 PM IST
सार
कैंट स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच और एसएलआर बोगी में आतंकी और सामग्री की सूचना पर जांच अभियान चलाया गया इसके साथ ही पूरा महकमा सतर्क दिखाई दिया। डेढ़ घंटे तक चली चेकिंग के बाद सूचना अफवाह साबित हुई और सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना-कोटा एक्सप्रेस के लास्ट के जनरल कोच व एसएलआर बोगी में आतंकवादी और आतंकी सामग्री की सूचना पर मंगलवार की शाम डेढ़ घंटे तक ट्रेन कैंट स्टेशन पर खड़ी रही। बम निरोधक दस्ता, एटीएस, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने ट्रेन की पूरी बोगी खंगाली। डेढ़ घंटे तक चली चेकिंग में ट्रेन से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। ट्रेन को 6.30 बजे रवाना किया गया। चेकिंग से यात्री सहमे रहे।
विज्ञापन
पटना-कोटा एक्सप्रेस पीडीडीयूनगर स्टेशन से जैसे ही खुली तभी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन के लास्ट जनरल कोच और एसएलआर बोगी में आंतकवादी और आतंकी सामग्री है। शाम 4.55 मिनट पर ट्रेन प्लेटफार्म संख्या छह पर जैसे ही पहुंची कि बम निरोधक दस्ता, एटीएस, आरपीएफ-जीआरपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर उतारते हुए चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक चली चेकिंग में जब कुछ हाथ नहीं लगा तो फिर टीम ने राहत की सांस ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड को किसी ने ट्वीट किया था कि पटना-कोटा ट्रेन के पीछे जनरल कोच और एसएलआर बोगी में आतंकी और कुछ सामग्री रखा हुआ है। सभी कोच में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं मिला। बाद में एक्स पोस्ट करने वाले ने पोस्ट डीलिट भी कर दिया।