फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruiz and Gonzalo from Mexico got married in Kashi

Varanasi News: मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने काशी में रचाई शादी

Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ruiz and Gonzalo from Mexico got married in Kashi
विदेशी जोड़े ने किया शादी - फोटो : Samvad
काशी में सनातनी परंपरानुसार मंगलवार को एक विदेशी जोड़े ने शादी रचाई। अस्सी घाट पर गंगा की बीच धारा में वैदिक विधि-विधान से विवाह हुआ। गंगा की धारा में नाव पर सजी मंडप में जोड़े ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त परंपराओं विवाह की रस्में निभाई गईं। मेक्सिको सिटी निवासी रुईज कब्रोल और गोंजालो मिगुल लंबे समय से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित थे। उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत काशी में करने का निर्णय लिया। आचार्य दीपक पांडेय ने शादी करवाई। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। दूल्हा धोती-कुर्ता और दुल्हन लाल बनारसी साड़ी धारण की थी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए घाट पर भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों की भीड़ रही। सभी अपने कैमरे और मोबाइल में इस पल को कैद करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed