फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rudrabhishek performed in Vishwanath Dham 105 idols worshipped Celebration third year of inauguration

Varanasi News : विश्वनाथ धाम में 24 घंटे होगा रुद्राभिषेक, 105 विग्रहों का पूजन; लोकार्पण के तीसरे साल की धूम

Thu, 12 Dec 2024 04:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:43 AM IST
सार

Varanasi News : श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की तीसरी वर्षगांठ को लेकर तैयारियां खत्म हो गई हैं। बाबा की भव्य आरती के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदोष तिथि पर नंदी अभिषेक भी संपन्न किया जाएगा। 

विज्ञापन
Rudrabhishek performed in Vishwanath Dham 105 idols worshipped Celebration third year of inauguration
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के तीन साल पूरे होने पर धाम में उत्सव आरंभ हो गया है। गुरुवार को रुद्राभिषेक के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे। 24 घंटे अनवरत रुद्राभिषेक के बाद शुक्रवार को धाम के 105 विग्रहों का पूजन होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या में कलाकार बाबा के चरणों में हाजिरी लगाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि गुरुवार से महारुद्र पाठ शुरू होगा। शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थित समस्त देव विग्रहों का अभिषेक सुबह विधि विधान से संपन्न किया जाएगा। दोपहर एक बजे वैदिक यज्ञ जयादी होम का आयोजन सर्व सनातन विजय की कामना के साथ वैदिक विधि से संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण में चतुर्वेद परायण भी होगा। दिन में 11 बजे से मंदिर चौक परिसर में मंदिर न्यास के अर्चकों व कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लघु उपचार शिविर का आयोजन शंकर नेत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदोष तिथि पर नंदी अभिषेक भी संपन्न किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे भर देरी से निकलेगी शोभायात्रा
शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शिवार्चनम संध्या का आयोजन मंदिर चौक पर होगा। इसमें संगीत कलाकार नीरज सिंह, प्रख्यात सितार वादक देवब्रत मिश्र एवं प्रख्यात भजन गायक एवं बॉलीवुड गायक अभिजीत घोषाल अपनी प्रस्तुतियों से भगवान विश्वनाथ की आराधना करेंगे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति विभाग के सहयोग से शिव बरात समिति की ओर से शोभायात्रा 13 दिसंबर को निकाली जाएगी। महाकुंभ की झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा की शुरूआत घंटे भर देरी से होगी। दिलीप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा 11:30 बजे की जगह 12:30 बजे निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed