फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus in electoral rivalry and road dispute in Bhadohi police arrested

भदोही में बवाल: चुनावी रंजिश और रास्ते के विवाद में हंगामा, पूर्व प्रधान पर हमला, 12 लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 08:42 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Fri, 11 Jun 2021 08:42 PM IST
सार

औराई कोतवाली क्षेत्र के दवनपुर गांव का मामला। 26 नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। 
 

विज्ञापन
Ruckus in electoral rivalry and road dispute in Bhadohi police arrested
भदोही: उगापुर में सड़क जाम कर बैठे घायल पूर्व ग्राम प्रधान के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र स्थित दवनपुर गांव में चुनावी रंजिश और रास्ते के विवाद में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। इस दौरान मारपीट में पूर्व प्रधान श्रीराम दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में 25 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पाल समाज के लोगों ने केस दर्ज कराने की मांग को लेकर भदोही- औराई मार्ग पर जाम लगा दिया। समर्थन में सपा ने कोतवाली का घेराव कर दिया। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
औराई के दवनपुर में विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे ने सड़क को दूसरे बस्ती से जोड़ने के लिए निर्माण एजेंसी को तैयार किया था। वहीं गांव के ही पाल बिरादरी के लोग पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे के इस निर्णय का विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्ष तैयार भी हो गए थे  लेकिन शुक्रवार को सुबह सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के पहले पूर्व प्रधान पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कुछ मनबढ़ लोगों ने लामबंद होकर पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे पर जानलेवा हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग का आरोप

Ruckus in electoral rivalry and road dispute in Bhadohi police arrested
भदोही: औराई थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए बैठे सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान ने तमंचे से फायर किया था। बवाल की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली भी पहुंच गए और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

गांव में पुलिस बल तैनात
वहीं दूसरे पक्ष से पाल बस्ती के सर्वेश पाल (26) को भी चोटें आईं, सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र पर उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्रीराम दुबे के पक्ष से उनके लड़के हर्ष दुबे ने 26 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सपाई कोतवाली पहुंच गए। पुलिस से पाल समाज का भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर पाल पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सपा चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, बिंदू सरोज, रामयज्ञ पाल, जगदीश यादव, विनोद यादव, सनवारूल हक, केश नारायण यादव, गुलाब पाल, काशीनाथ यादव, सहित कई लोग रहे। 

एसपी रामबदन सिंह ने फायरिंग से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

कई साल से चली आ रही है रंजिश

प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक साल पहले रामसजीवन पाल की दुकान में मिठाई के डिब्बे में तमंचा रखवाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस समय तत्कालीन एसपी राजेश एस ने जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। इस प्रकरण में एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। प्रकरण में पूर्व प्रधान का ही हाथ बताया जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुलग रही चिंगारी शुक्रवार को भड़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed