{"_id":"5bb3bfcc867a5523e256a458","slug":"ruckus-in-church-due-to-religious-conversion-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में धर्मांतरण का आरोप लगाकर चर्च पर किया हंगामा, पादरी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में धर्मांतरण का आरोप लगाकर चर्च पर किया हंगामा, पादरी ने दर्ज कराया केस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत गिरजाघर चौराहा स्थित सेंट थामस चर्च के पादरी पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा शक्ति संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा किया।
सौ नंबर पर सूचना के आधार पर फैंटम दस्ते के सिपाही मौके पर पहुंचे और लाठी पटक कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। प्रकरण को लेकर दशाश्वमेध थाने में चर्च के पादरी न्यूटन स्टीवेन की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पांडेयपुर निवासी प्रवीण दुबे का आरोप है कि वो गिरजाघर चौराहा स्थित एक चाय की दुकान पर शाम के समय बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने खुद को गिरजाघर स्थित चर्च का पादरी बताते हुए बात शुरू की।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान प्रवीण ने बताया कि उसका घर पर झगड़ा हुआ है तो खुद को पादरी बताने वाले ने उसे धर्म परिवर्तन करने की बात कही। इसके बदले में पादरी ने उसे 20 हजार रुपये नगद और अच्छा जीवन जीने की सलाह दी। प्रवीण ने धर्म परिवर्तन की बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उनके साथ ही हिंदू युवा शक्ति संगठन से जुड़े लोग पहुंच कर हंगामा करने लगे।

जमकर मचाया उत्पात
demo pic
उधर, पादरी न्यूटन स्टीवेन ने बताया कि धर्मांतरण जैसे सारे आरोप निराधार हैं। कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए चर्च के उत्तरी गेट का ताला तोड़कर चर्च परिसर के भीतर घुस आए और वहां रखे गमले क्षतिग्रस्त कर दीवारों पर लगे पोस्टर इत्यादि फाड़ दिए। सौ नंबर पर कॉल की गई तो पुलिस आई और किसी तरह से माहौल सामान्य हुआ।
इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अभिनव यादव ने बताया कि पादरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर और दुकानदारों के बयान दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।