फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus in BHU Case filed against 11 students of Birla and Rajaram hostels varanasi police invistigate CCTV footage

बीएचयू में बवालः बिड़ला और राजाराम हॉस्टल के 11 छात्रों पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से हो रही आरोपियों की पहचान

Sat, 28 Aug 2021 03:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Aug 2021 03:35 PM IST
सार

बीएचयू में बृहस्पतिवार की रात बिड़ला सी और राजाराम हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट पत्थरबाजी और पेट्रोल बम चलने की घटना के बाद से दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन
Ruckus in BHU Case filed against 11 students of Birla and Rajaram hostels varanasi police invistigate CCTV footage
राजाराम और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच हुआ था संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) परिसर में बृहस्पतिवार रात बिड़ला-सी और राजाराम हॉस्टल के छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी मामले में शुक्रवार को लंका थाने में दोनों गुट ने 11 छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य छात्रों की पहचान करा रही है। 

विज्ञापन


राजाराम मोहन राय छात्रावास में रहने वाले मनीष, शक्ति सहित अन्य छात्रों का आरोप है कि अभिषेक राय, दर्शित पांडेय, राहुल राय, नवीन राय उर्फ इशू और आशीष हॉस्टल में घुस गए। मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए आगजनी करने लगे। विरोध करने पर असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी।  
विज्ञापन


दूसरी ओर छात्र भीष्म देव सिंह का आरोप है कुछ जूनियर साथियों के साथ राजाराम छात्रावास के मेस में खाना खाने पहुंचा तो हॉस्टल में एक छात्र के साथ कुछ दिन पूर्व मोबाइल चोरी होने की घटना के  बाबत बातचीत करने लगे। इतने में पुनीत सिंह, विकास सिंह, आशीष ठाकुर, अतुल दुबे और अजीत यादव ने लाठी, डंडे और रॉड से मारकर एक साथी को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट, तोडफोड़ में अन्य छात्रों की पहचान सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन दोनों हास्टलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

हॉस्टल को कल तक खाली करने का नोटिस

बीएचयू के बिड़ला ए, बी, सी और लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 29 अगस्त तक हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया गया है। यह निर्णय कला संकाय प्रमुख की अध्यक्षता में हुई छात्रावास समन्वयक, एडमिन वार्डन और वार्डन की बैठक में लिया गया है। बताया गया है कि 29 अगस्त की शाम 5 बजे तक ऐसे छात्रों को छात्रावास हर हाल में खाली करने को कहा गया है। जिससे कि एक सितंबर से विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सके। 

बीएचयू प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

बृहस्पतिवार की देर रात पेट्रोल बम चलने, पत्थरबाजी की घटना के मामले में अब सभी की नजर बीएचयू प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई विश्वविद्यालय की ओर से नहीं की गई है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी का कहना है कि मामले में बीएचयू प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed