फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTPCR of 832 children on first day

पहले दिन 832 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच

Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
RTPCR of 832 children on first day
जिले में तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर 18 साल से कम उम्र के बच्चों की विशेष अभियान चलाकर कोरोना जांच मंगलवार से शुरू हो गई है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बच्चाें की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसके अलावा रैपिड रिस्पांस टीम ने भी डोर टू डोर पहुंचकर सैंपल लिया। पहले दिन 832 बच्चों की जांच की गई। फिलहाल परिजनों को रिपोर्ट का इंतजार है। एक जून से शुरू अभियान के तहत सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए स्टेटिक बूथ पर जांच शुरू हो गई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले दिन पांच साल तक के 187 और 6 से 12 साल तक के 319 बच्चों की जांच की गई। इसके अलावा 13 से 18 साल तक के 326 बच्चों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना के 50 नए मरीज, दो की मौत
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। तीन चार दिन से 100 से कम मरीज एक दिन में मिल रहे हैं। मंगलवार को 6492 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 51 नए मरीज मिले जबकि दो की मौत हुई है। कमिश्नर कंपाउंड में तीन लोगों के संक्रमित होने के साथ ही मीरघाट, दुर्गाकुंड, बीएचयू, भोजुबीर, बीएचयू अस्पताल, लोहता आदि जगहों पर रहने वाले भी संक्रमित हुए हैं। उधर, बीएचयू में भर्ती चितईपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, ईएसआई में भर्ती अर्दली बाजार निवासी 80 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। मंगलवार को होम आइसोलेशन में 102 लोेग स्वस्थ घोषित किए गए। 32 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 81,799 पहुंच गई है। इनमें से 80039 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 756 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1004 एक्टिव मरीज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed