फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE 100 schools not registering on the portal, all were warned by issuing notices

Right To Education: पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा रहे 100 स्कूल, सभी को नोटिस जारी कर दी गई चेतावनी

Sat, 04 Feb 2023 02:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Feb 2023 02:30 PM IST
सार

नए परिसीमन के मुताबिक, शिक्षा का अधिकार के तहत जिले में 1422 चिह्नित किए गए हैं। अब तक 1205 विद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया 100 से ज्यादा विद्यालयों ने पंजीकरण नहीं कराया है। विद्यालयों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
RTE 100 schools not registering on the portal, all were warned by issuing notices
आरटीई पोर्टल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू हो रही है। निजी विद्यालयों की मैंपिंग हो रही है, ताकि वेबसाइट पर सूची अपलोड की जाएगी। दाखिले के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

मैपिंग का काम पूरा होते ही विद्यालयों के नाम, पता आरटीई पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। ताकि अभिभावक बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन कर सकें। नए परिसीमन के मुताबिक, शिक्षा का अधिकार के तहत जिले में 1422 चिह्नित किए गए हैं। अब तक 1205 विद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया 100 से ज्यादा विद्यालयों ने पंजीकरण नहीं कराया है। विद्यालयों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन

RTE 100 schools not registering on the portal, all were warned by issuing notices
शिक्षा का अधिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अल्पसंख्यक स्कूलों के प्रमाण पत्र के आगे विभाग लाचार
जिले के 18 स्कूलों ने अल्पसंख्यक संस्थान होने का दावा कर खुद को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर कर रखा है। इन स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर बच्चों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी नियमों से बंधे होने का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि नियमों के तहत अल्पसंख्यक स्कूलों में प्रवेश नहीं दिलाया जा सकता है। 

पिछली बार 7 हजार छात्रों को मिला दाखिला
आरटीई के तहत पिछले सत्र में जिले के 1104 निजी स्कूलों में कुल 9153 आरक्षित सीट पर 18 हजार से अधिक बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। 14 हजार आवेदन चयनित किए गए और सत्यापन प्रक्रिया के बाद सात हजार पात्र बच्चों को दाखिला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed