फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rss start monitor election campaign in varanasi

वाराणसी में संघ ने संभाली चुनाव तैयारी की कमान

Fri, 17 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
rss start monitor election campaign in varanasi
वाराणसी - फोटो : SELF
बदले सियासी समीकरणों के मद्देनजर वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की कमान संघ ने संभाल ली है।
विज्ञापन

इस सीट से सात बार के विधायक श्यामदेव रायचौधरी का टिकट काटकर पार्टी ने नीलकंठ तिवारी को चुनावी समर में उतारा है।
इसे लेकर लंबी खींचतान चलती रही। चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

आखिरकार लखनऊ में अमित शाह से दादा की मुलाकात और बुधवार को नीलकंठ के नामांकन के बाद अटकलों पर विराम लगा। 
पार्टी का दावा है कि अब सब कुछ ठीक चल रहा है। हालांकि मामले की संजीदगी को भांपते हुए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैकडोर से चुनावी तैयारियों को अपने ढंग से संभाल लिया है।


संघ के कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर प्रचार और जनसंपर्क के लिए लगाया जा रहा है। इन कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों से जुड़ा संकल्प पत्र प्रचार के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


जो घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को भी इस काम में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed