फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS Mohan Bhagwat said Sangh will know opinion of Muslim society about CAA

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा- सीएए को लेकर मुस्लिम समाज की राय जानेगा संघ

Wed, 29 Jan 2020 06:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
RSS Mohan Bhagwat said Sangh will know opinion of Muslim society about CAA
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) गांव-गांव में जागरूकता अभियान के जरिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर चर्चा करेगा। इसके लिए गांवों में टोलियां बनाई जाएंगी जो आम लोगों के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों की सीएए पर राय जानेंगी।

विज्ञापन


सिगरा स्थित संघ कार्यालय में चर्चा के दौरान सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुंबकम की भावना आदि काल से रही है। मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध वर्ग को सही जानकारी दी जाए और उन्हें आगे किया जाए। उन्होंने वाराणसी में पिछले दिनों सीएए के विरोध में हुए बवाल की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को यह बताना जाना बहुत जरूरी है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इसके लिए सकरात्मक चर्चाओं का दौर जारी रखना होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर पर भी उन्होंने चर्चा की और कहा, इसके निर्माण से हिंदू समाज में सकरात्मक माहौल बना है। सदियों पुराने मंदिर सामने आए हैं और उनके जीर्णोद्धार से एक नई तस्वीर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव से लिया जाएगा सहयोग
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए संघ अभियान शुरू करेगा। साथ ही संघ अपनी शाखाओं को विस्तार देगा। संघ किशोरों को भारत के परम वैभव की विचारधारा से जोड़ने की मुहिम भी चलाएगा। दलित समाज में सक्रियता बढ़ाकर संघ उन्हें शाखाओं से जोड़ेगा और सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

काशी विश्वनाथ धाम की चुनौतियां और बाधाओं को देखा
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन से पहले सर संघचालक ने एक वीडियो देखा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा, मंदिर प्रशासन ने कैसे परियोजना शुरू की और किन-किन चुनौतियों, बाधाओं को पार किया, जैसी जानकारियां शामिल हैं।

मंदिर में चल रही योजनाओं जैसे विदेशी पर्यटकों को दर्शन कराना, बाबा के चढ़ाए हुए फूल मालाओं से बनने वाली अगरबत्ती के अलावा भविष्य में होने वाले निर्माण आदि के बारे में बनाए गए वीडियो भी सर संघचालक को दिखाए गए। सप्त ऋषि आरती के पश्चात उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed