फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS yadav bail hearing on first december in allahabad high court

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद आरएस यादव की जमानत पर सुनवाई एक दिसंबर को 

Fri, 24 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
RS yadav bail hearing on first december in allahabad high court
rs yadav - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली से निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक दिसंबर को सुनवाई होगी। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए एक और मोहलत देते हुए अर्जी पर सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तिथि नियत की है। आरएस यादव की जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं। आरएस यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण सहित आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


उस पर आरोप है कि बार्डर के जिले में वह वर्षों से तैनात हैं और गिरोह बनाकर यूपी में प्रवेश करने वाले ट्रक चालकों से वसूली करते हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बना ली है। नौकरों और ड्राइवरों के नाम से भी होटल और अन्य संपत्तियां बनाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस से लेकर प्रधानमंत्री तक उनकी शिकायतें भेजी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में एक सीओ ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरएस यादव पर कई और मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।

उन पर एक ट्रक चालक को पैसे न देने पर पीट-पीटकर मार डालने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में गहरी पड़ताल की थी, मगर बाद में मामला विजलेंस को सौंप दिया गया।


विजलेंस ने दो पेज की चार्जशीट दाखिल की है। जमानत अर्जी का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की ओर से विरोध किया जा रहा है जो इस मामले में गवाह भी हैं। प्रमोद का कहना है कि आरएस यादव उनको जेल से धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed