फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RS 41 lakhs cheated from eight youths in name of job in indian railways got training done with fake joining letter varanasi police arrested mastermind

वाराणसीः रेलवे में नौकरी के नाम पर आठ युवकों से ठगे 41 लाख, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर से कराई ट्रेनिंग, सरगना गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 08:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार जालसाजों ने प्रत्येक युवकों से नौकरी के नाम पर पांच से दस लाख रुपये लिए और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर 15 दिन की ट्रेनिंग भी कराई। वाराणसी पुलिस ने गिरोह के सरगना को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
RS 41 lakhs cheated from eight youths in name of job in indian railways got training done with fake joining letter varanasi police arrested mastermind
गिरोह के सरगना को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे में टीसी और क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ युवकों से 41 लाख रुपये की ठगी की गई। वाराणसी की सिगरा थाने की पुलिस ने गिरोह के सरगना को शुक्रवार रात लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जालसाजों ने प्रत्येक युवकों से नौकरी के नाम पर पांच से दस लाख रुपये लिए और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर 15 दिन की ट्रेनिंग भी कराई। शनिवार को सिगरा पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और जहां से जेल भेज दिया गया। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


आजमगढ़ के जहानगंज स्थित मुस्तफाबाद निवासी पीड़ित दीपक शर्मा ने जनवरी 2021 में सिगरा थाने में तहरीर दी थी कि रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने का दावा करने वाले प्रतापगढ़ निवासी शैलेश उपाध्याय उर्फ आकाश उपाध्याय ने पटना (बिहार) निवासी रितेश गुप्ता और अमरीश गौतम से परिचय कराया। दीपक के अनुसार रितेश खुद को डीआरएम बताता था। रितेश ने कहा कि अन्य युवकों की भी नौकरी लग जाएगी। इसके लिए पांच से दस लाख रुपये लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दोस्तों ने जमीन गिरवी और बेचकर अमरीश और रितेश को दिया। इसके बाद रितेश ने आठ युवकों की फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी कराया और मेडिकल कराते हुए 15 की ट्रेनिंग भी कराई। धोखाधड़ी तब समझ में आई जब रेल अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान नियुक्ति को अवैध करार दिया।

दर्ज मुकदमे के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी कि शुक्रवार रात रोडवेज चौकी पुलिस टीम ने लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर छापा मारकर बिहार निवासी अमरीश गौतम को गिरफ्तार किया।

कब्जे से साउथ ईस्टर्न रेलवे में एसएससी का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ। सिगरा पुलिस के अनुसार अमरीश गौतम और उसके सहयोगियों ने दीपक शर्मा, राजन यादव, अर्जुन शर्मा और राहुल सिंह समेत आठ युवकों से लगभग 41 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोप है कि पैसा मांगने पर युवकों को धमकाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed