{"_id":"64d9060ba3e206559e0dc777","slug":"rs-3-lakh-were-transferred-to-someone-else-bank-account-by-mistake-young-man-consumed-poison-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गलती से किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो गए तीन लाख रुपये, क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गलती से किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो गए तीन लाख रुपये, क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहर
Sun, 13 Aug 2023 10:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:04 PM IST
सार
गलती से किसी दूसरे बैंक खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने से नाराज होकर युवक ने जान देने की कोशिश की। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गलती से किसी दूसरे बैंक खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने से नाराज होकर युवक ने जान देने की कोशिश की। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला वाराणसी के आदमपुर थाने के हनुमान फाटक है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इलाका निवासी युवक रविवार सुबह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने में मशगूल था। इस दौरान किसी प्रकार उसके मोबाइल से तीन लाख रुपये किसी बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। इस बात का पता तब चला जब ट्रांजेक्शन का मैसेज मोबाइल पर आया। इससे क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर है। इस बारे में पूछे जाने पर आदमपुर पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन