फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS 10 thousand reward on the accused of theft from wedding ceremony read varanasi crime news

वाराणसी: शादी समारोह से चोरी के आरोपी पर 10 हजार का इनाम, महिला की चेन छीनकर भाग निकले बदमाश, पढ़ें अपराध की खबरें

Sat, 29 Jan 2022 12:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jan 2022 12:57 AM IST
सार

वाराणसी के काजी सराय स्थित एक लॉन में शादी समारोह से हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग पा रहा है। बड़ागांव थाने की पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी करते हुए उसे पकड़वाने वाले को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
RS 10 thousand reward on the accused of theft from wedding ceremony read varanasi crime news
चोरी के आरोपी की फोटो जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काजी सराय स्थित एक लॉन में शादी समारोह से हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग पा रहा है। बड़ागांव थाने की पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी करते हुए उसे पकड़वाने वाले को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पुलिस ने हरहुआ के साथ ही आसपास के बाजारों, चौराहा, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर युवक का फोटो चस्पा किया। थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


सरेराह महिला संग वारदात
बसनी बाजार में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम महिला का चेन छीनकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने यह देख बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार के चलते आंखों से ओझल हो गए। वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई महिला कुलदेवी की पूजा करने जा रही थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला। जौनपुर की रहने वाली मीना देवी की थाना अंतर्गत बसनी बाजार में रिश्तेदारी है और रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में मीना आई हुई थी। शाम पांच बजे के बाद घर की महिलाएं और बच्चों के साथ कुलदेवी की पूजा करने बाजार में जा रही थी कि तभी बिना नंबर प्लेट के बड़ागांव की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक नजदीक आए और झपट्टा मारकर मीना के गले से चेन नोंच कर बाजार की ओर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबा संचालक से मारपीट के आरोप में मुकदमा

बिहड़ा हाईवे किनारे स्थित ढाबा संचालक ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ढाबा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। प्रयागराज के चकिया निवासी मुन्ना केसरवानी का हाइवे किनारे ढाबा है। मुन्ना का आरोप है कि ढाबा पर ट्रक खड़ा होने से पड़ोसी राजाराम मोदनवाल आएदिन विवाद करते हैं। विरोध किया तो राजाराम और दो अन्य ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। 

एनडीपीएस में वांछित के घर हुई कुर्की

एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे भुलेटन निवासी इफ्तिखार अहमद के घर पर शुक्रवार को चौक पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर पहुंची पुलिस ने घरेलू सामानों को कुर्क किया। चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फोर्स की मौजूदगी में आरोपी के घरेलू सामानों को जब्त किया गया, जिसमें फ्रीज, तीन कूलर, कपड़े और, गद्दा, रजाई सहित रोजमर्रा में उपयोग होने वाले सामान थे। कुर्क हुए सामानों को थाने पर रखा गया है। 

असलहा सटाकर मारने का आरोप

दारानगर के रहने वाले विनय कुमार यादव को अज्ञात युवकों ने शुक्रवार को मारपीट घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मृत्युंजय महादेव मंदिर के पास अनजान युवकों ने पेट में असलहा और गर्दन पर चापड़ सटा दिया। पीड़ित ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी।

पीड़ित विनय के अनुसार उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से दोपहर में कई बार फोन आया। फोन करने वाले ने मिलने के लिए बुलाया और आटो से उतरे एक व्यक्ति ने पेट में असलहा सटाया और दूसरे ने गर्दन पर चापड़ रख दिया। शोर मचाने पर एक युवक भैरोनाथ की ओर और दूसर युवक विश्वकर्मा मंदिर से होते हुए मध्यमेश्वर की ओर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed