फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF rescues 27 children from child labour

Varanasi News: आरपीएफ ने बाल श्रम वाले 27 बच्चों को छुड़ाया

Tue, 06 Jan 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
RPF rescues 27 children from child labour
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछले एक साल में आरपीएफ ने 10 किलो चरस और 23 किलो गांजा पकड़ा, जबकि बाल श्रम के लिए ले जाए जाने वाले 27 बच्चों को भी छुड़ाकर छह मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की ओर से सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया गया। इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ऑपरेशन नन्हे घर फरिश्ते के तहत घर से भाग कर, भटक कर स्टेशन पर आने पर कुल 422 मामलों में बच्चों को बचाया गया। जीआरपी वाराणसी के सहयोग में से करीब पांच करोड़ रुपए के 10 किलोग्राम चरस की बरामदगी की गई। जबकि 4:50 लाख कीमत के करीब 23 किलोग्राम गांजा भी पकड़ा गया। बताया कि वर्ष 2025 में सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग में वाहन लगाने वाले 995 लोगों पर कार्रवाई की गई। ट्रेन में चेन पुलिंग करने पर 273 लोगों पर कार्रवाई हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed