{"_id":"6037afa1099b6e1ff5667a35","slug":"rpf-constable-returned-bhu-medical-student-lost-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : आरपीएफ के कांस्टेबल की ईमानदारी का कायल हुआ बीएचयू का मेडिकल का छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : आरपीएफ के कांस्टेबल की ईमानदारी का कायल हुआ बीएचयू का मेडिकल का छात्र
Thu, 25 Feb 2021 07:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
छात्र को लौटाया गया पर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान बीएचयू में मेडिकल के एक छात्र का रुपये से भरा पर्स गुम हो गया। आरपीएफ के कांस्टेबल सुमित सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए परिसर में गिरे पर्स के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बृहस्पतिवार को मेडिकल छात्र को बुलाकर लौटा दिया। आरपीएफ के कांस्टेबल की ईमानदारी से बीएचयू का छात्र काफी प्रभावित हुआ और खोया पर्स पाकर उसके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
विज्ञापन
बीएचयू आईएमएस के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र शौनक मजूमदार के अनुसार वह परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी बीच कैंट स्टेशन परिसर में उसका पर्स कही गिर गया। यह समझ लिया था कि अब पर्स नहीं मिलेगा। हालांकि ईमानदारी अभी बची हुई है।
विज्ञापन
घर पर था तभी कैंट आरपीएफ़ इंस्पेक्टर का फोन आया और बोले कि थाने में आपका पर्स सुरक्षित है, आकर ले जाइए। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि कांस्टेबल सुमित सिंह को पर्स गिरा हुआ मिला था, जिसे उन्होंने थाने में जमा कराया था। पर्स में मिले छात्र के आईकार्ड के सहारे उनसे संपर्क साधा गया। पर्स में 1850 रुपये थे।
विज्ञापन