फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Royal six national players defeated Youth Club in varanasi Pranjana won gold shooting championship

Sport News: रॉयल की 6 राष्ट्रिय खिलाड़ियों ने यूथ क्लब को हराया, शूटिंग चैंपियनशिप में प्रांजना ने जीता स्वर्ण

Fri, 02 Aug 2024 04:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के परमानंदपुर में हैंडबॉल संघ की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह मैच रॉयल क्लब और यूथ क्लब के बीच खेला गया। वहीं, दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप 2024 में काशी के चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Royal six national players defeated Youth Club in varanasi Pranjana won gold shooting championship
परमानंदपुर में हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैंडबॉल संघ की ओर से जिलास्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता परमानंदपुर में खेली गई। आगाज माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. विनोद कुमार राय और सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजन सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। उद्घाटन मैच रॉयल क्लब और यूथ क्लब के बीच खेला गया। 

विज्ञापन


रायल क्लब ने 23-18 गोल से जीत दर्ज की। दोनों टीमों की ओर से जूनियर वर्ग की आठ राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मैच खेला। पिछले एक वर्ष में 70 मैच में 68 मैच जीत वाराणसी मंडल की टीम तीनों फॉर्मेट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विजेता है।
विज्ञापन




रॉयल क्लब की कप्तान रेशमा यादव ने आक्रामक शुरुआत की। नैना यादव व प्रीति की जोड़ी ने भरपूर साथ दिया। दूसरी ओर यूथ क्लब की गोलकीपर कोमल ने कई शानदार गोल का बचाव किया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 14-10 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रणनीति में बदलाव किया। यूथ क्लब की कप्तान काजल ने तेजी दिखाई। उनका साथ स्नेहा और गुनगुन ने दिया। फाइनल स्कोर 23-18 रहा। विजेता टीम की तरफ से रेशमा और प्रीति ने सात-सात, नैना यादव ने चार, शिवांगी ने तीन व सुमन ने दो गोल दागे जबकि यूथ क्लब की ओर से काजल ने पांच, मनीषा व गुनगुन ने चार-चार, पायल ने तीन व स्नेहा ने दो गोल किए। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, संचालन प्रेम शंकर तिवारी ने किया।

टेनी-क्वाइट : भाई-बहन के शानदार प्रदर्शन से वरुणा की टीम बनी चैंपियन
टेनी क्वाइट एसोसिएशन की ओर से वरुणा स्थित एक निजी स्कूल में चल रही प्रतियोगिता बृहस्पतिवार शाम को खत्म हो गई। प्रदर्शन के आधार टीम वरुणा को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। सारनाथ की टीम के साथ वरुणा का मैच हुआ। मुकाबले में भाई-बहन कौस्तुभ और स्वास्तिक की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

22वें सब-जूनियर जिलास्तरीय टेनी-क्वाइट प्रतियोगिता में जिले के छह विद्यालयों के 320 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-12 बालक-बालिका टीम और एकल में टीम वरुणा विजेता बनी। मुख्य अतिथि डॉ. अनुपमा मिश्र ने खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज शंपू, पीयूष यादव, मनीषा रानी, डॉ. अनुपमा मिश्रा, रवींद्र कुमार मौजूद रहे।

राज्यस्तरीय टेनिस प्रतियोगिता खेलने टीम मथुरा रवाना
राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता मथुरा में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी मंडल के साथ खिलाड़ियों का दल रवाना हुआ। मंडल की बालिका टीम में तीन जबकि बालक वर्ग में चार खिलाड़ी शामिल हैं। 

इंडिपेंडेंस कप में खेलेंगे काशी के चार खिलाड़ी
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप-2024 में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के चार खिलाड़ी खेलेंगे। सभी दिल्ली पहुंच गए। चयनित काशी के चारों खिलाड़ी सीनियर वर्ग में खेलेंगे। 



सीनियर काता में विमलेश रंजन और मिथुन कन्नौजिया जबकि सीनियर कुमिते में शुभम कन्नौजिया और निखिल शर्मा भाग ले रहे हैं। एकेडमी की सीनियर प्रशिक्षक माया पटेल ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव किसलय मानव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

शूटिंग चैंपियनशिप में प्रांजना सिंह ने जीता स्वर्ण
दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में 47वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। वाराणसी की शूटिंग खिलाड़ी प्रांजना सिंह ने अलग-अलग वर्ग में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। प्रांजना ने सीनियर, यूथ और टीम मुकाबले में सफलता हासिल की हे। प्रांजना ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण, यूथ और टीम इवेंट में रजत पदक जीता। 



निशानेबाजी संघ के पंकज श्रीवास्तव ने खुशी का इजहार किया है। कहा कि एक खिलाड़ी का तीन वर्गों में पदक जीतना गर्व की बात है। शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रांजना रोज छह घंटे शूटिंग और व्यायाम करती हैं। पिछले साल भी शूटिंग में उन्होंने पदक जीता था।

नेटबॉल में दिव्या के गोल से ग्रुप ए को मिली जीत
भेलूपुर के सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में अभ्यास मैच खेला गया। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के बीच मुकाबले में ग्रुप बी ने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को 2023 में यूथ साउथ एशियन चैंपियनशिप खेल चुकी दिव्या सिंह ने ग्रुप ए की तरफ से चार गोल किए। 

जिला नेटबॉल संघ के सचिव रणविजय यादव ने बताया कि 18 अगस्त से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेली जाएगी। नेटबॉल के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। खेल मैदान पर रोज शाम 5 से 7 बजे तक अभ्यास मैच कराया जाता है। रणविजय यादव ने बताया कि नेटबॉल खेल एशियन गेम्स व राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल है।

Royal six national players defeated Youth Club in varanasi Pranjana won gold shooting championship
खिलाड़ियों से मिलतीं अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

फुटबॉल में आचार्य ने शास्त्री को एक गोल से हराया
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में प्रो. एलएम जोशी की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट खेली गई। आचार्य प्रथम वर्ष ने शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम को एक गोल से हरा दिया। प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा और उपकुलसचिव हिमांशु पांडेय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।

मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाडि़यों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन टीम आचार्य के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। मैच का निर्णायक और एक मात्र गोल दूसरे हाफ के 17वें मिनट में टीम आचार्य के फार्वर्ड खिलाड़ी ने किया।

खेल अधिकारी डॉ. तेनजिंग शेगफेन ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों के 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महिला वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। विश्वविद्यालय की टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। कुल 22 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 15 अगस्त को खेला जाएगा। इस दौरान सहायक कुलसचिव प्रमोद कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed