फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion will remain in Varanasi tomorrow due to PM Modi's meeting, will be implemented from 10 am

Route Diversion: पीएम मोदी की सभा के चलते कल वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

Thu, 06 Jul 2023 11:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Jul 2023 11:09 AM IST
सार

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और विधानसभा क्षेत्र अजगरा से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को रिंग रोड के माध्यम से वाजिदपुर कार्यक्रम स्थल से 300 मीटर की दूरी पर हरिहरपुर के पास बाईं लेन में खड़ा कराया जाएगा। रैली के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सुबह 10 बजे से संदहा अंडरपास, आजमगढ़ अंडरपास और सिंधौरा अंडरपास से रिंग रोड का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Route diversion will remain in Varanasi tomorrow due to PM Modi's meeting, will be implemented from 10 am
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाजिदपुर में सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। आमजन से अपील है कि वह डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

 

- गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और विधानसभा क्षेत्र अजगरा से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को रिंग रोड के माध्यम से वाजिदपुर कार्यक्रम स्थल से 300 मीटर की दूरी पर हरिहरपुर के पास बाईं लेन में खड़ा कराया जाएगा। रैली के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सुबह 10 बजे से संदहा अंडरपास, आजमगढ़ अंडरपास और सिंधौरा अंडरपास से रिंग रोड का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा। प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही जाने वाले छोटे वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन

- जौनपुर और पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को हरहुआ ओवरब्रिज के नीचे से भेजा जाएगा। यह वाहन चौराहे से 300 मीटर पहले बाएं मुड़ कर पंचक्रोशी मार्ग पर किनारे खड़े किए जाएंगे। यह क्षेत्र सेक्टर द्वितीय में रखा गया है। एयरपोर्ट से आने वाले छोटे वाहन हरहुआ पुल के ऊपर से वीवीआईपी आगमन के आधे घंटे बाद शहर के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Route diversion will remain in Varanasi tomorrow due to PM Modi's meeting, will be implemented from 10 am
एक और दो फरवरी को वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

- प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को हरहुआ चौराहे से यू-टर्न कराकर राजातालाब की तरफ जाने वाली रिंग रोड की सिंगल लेन पर बाईं तरफ खड़ा कराया जाएगा। रैली के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सुबह 10 बजे से रखौना बाईपास से रिंग रोड का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। छोटे वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

- वाराणसी शहर, शिवपुर, कैंट, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को हरहुआ चौराहे से कृषक इंटर कॉलेज के पश्चिम तरफ सर्विस लेन होते हुए आगे अंडरपास से यू-टर्न लेकर हरहुआ चौराहे पर लगे बैरियर के पीछे खड़ा कराया जाएगा। एयरपोर्ट को जाने वाले छोटे वाहन हरहुआ पुल के ऊपर से वीवीआईपी आगमन के आधे घंटे बाद जा सकेगे।

- वैकल्पिक मार्ग - चांदपुर चौराहा से लोहता से परमपुर अंडरपास होते हुए जंसा चौराहे से दाएं रामेश्वर होते हुए पांचों शिवाला मंदिर से बाएं बाबतपुर रोड से बाबतपुर एयरपोर्ट तक।

- जनसभा में आने वाले वीआईपी और पार्टी पदाधिकारियों के लिए अवधधाम रेस्टोरेंट के पास स्थित मैदान में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed