फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion will be in effect from today afternoon. Do not take even two-wheelers towards the Ganga Ghats.

Route Diversion: आज दोपहर से लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, इन रास्तों पर जाने से पहले पढ़ें ये खबर

Sun, 19 Nov 2023 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Nov 2023 10:05 AM IST
सार

सोनारपुरा चौराहा से किसी भी चार/तीन पहिया वाहन को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लक्सा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Route diversion will be in effect from today afternoon. Do not take even two-wheelers towards the Ganga Ghats.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पर शहर में गंगा और वरुणा तट के साथ ही सरोवरों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को रूट डायवर्जन प्लान दोपहर 12 बजे से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक लागू रहेगा। सोमवार की भोर तीन बजे से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन


सोनारपुरा चौराहा से किसी भी चार/तीन पहिया वाहन को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लक्सा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
भेलूपुर तिराहा से विपिन बिहारी इंटर कॉलेज तक ही तीन पहिया वाहन जाएंगे। मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को चौक थाना होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। लंका क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी के तरफ चार/तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को रवींद्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Route diversion will be in effect from today afternoon. Do not take even two-wheelers towards the Ganga Ghats.
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

पड़ाव तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को खिड़किया घाट मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। भदऊचुंगी तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को भैंसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

वाहन पार्किंग स्थल
मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग, गोदौलिया चौराहा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, लक्सा स्थित पीडीआर मॉल की पार्किंग व मजदा पार्किंग और विपिन बिहारी इंटर कॉलेज।

आज रात सिर्फ तीन घंटे नो एंट्री खुलेगी

छठ के मद्देनजर रविवार की रात 11 बजे से दो बजे तक सिर्फ तीन घंटे के लिए ही नो एंट्री नहीं रहेगी। रात दो बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

गंगा घाटों की ओर दोपहिया वाहन भी न ले जाएं

कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से अपील की गई है कि बहुत जरूरी न हो तो गंगा घाटों की तरफ और उनसे संबंधित मार्गों व गलियों में आमजन दोपहिया वाहन लेकर भी न जाएं। इसके साथ ही सभी से रूट डायवर्जन प्लान को प्रभावी बनाने में सहयोग करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed