फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi due to arrivel of VVIP-VIP on kashi vishwanath corridor inaugeration

वाराणसी में रूट डायवर्जन: आज और कल घर से बाहर संभल कर निकलें, वीवीआईपी-वीआईपी का होगा आगमन

Mon, 13 Dec 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

13 और 14 दिसंबर को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य निर्धारित किए गए कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से  कई मार्गों पर आम वाहनों के आवागमन और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi due to arrivel of VVIP-VIP on kashi vishwanath corridor inaugeration
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सोमवार और मंगलवार को घर से बाहर निकलने से पहले एक बार रूट डायवर्जन जरूर देख लें। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर लोकार्पण और प्रधानमंत्री सहित वीवीआईपी, वीआईपी आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। कमिश्नरेट पुलिस की अपील है कि दो दिन वाहन लेकर सड़क पर न निकलें। वहीं जगह-जगह पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। सिर्फ पास वाले ही वाहनों को गोदौलिया और मैदागिन जाने तक छूट रहेगी।

विज्ञापन


पीएम का संपूर्णानंद हेलीपैड से काल भैरव मंदिर और राजघाट कार्यक्रम
चौकाघाट से तेलियाबाग, लहुराबीर, पिपलानी कटला, मैदागिन चौराहा, कालभैरव मंदिर, विश्वेश्वरगंज तिराहा, मच्छोदरी, गायघाट, प्रहलादघाट, राजघाट, भदउचुंगी पुलिस बूथ तिराहा, राजघाट पुल, सूजाबाद पुलिस चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इधर आने वाले वाहन पड़ाव चौराहा से रामनगर चौराहा, चौकाघाट से अंधरापुल मरीमाई मंदिर की ओर तेलियाबाग से मलदहिया होते हुए विशेश्वरगंज से गोलगड्डा जाएंगे।
विज्ञापन

 
मैदागिन चौराहा से गोदौलिया, रामापुरा तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध 
मैदागिन चौराहा से गोदौलिया, रामापुरा तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान मैदागिन चौराहे जाने वालों को कबीरचौरा पियरी चौकी से तेलियाबाग की ओर, गोदौलिया चौराहे, रामापुरा चौराहे से बेनिया बाग तिराहे से लहुराबीर की ओर जाएंगे। पीएम के संत रविदास घाट से बरेका प्रस्थान के दौरान रविदास गेट से लंका, मालवीय चौराहा, नरिया, भिखारीपुर तिराहा व बरेका से ककरमत्ता व मंडुआडीह चौराहा मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Route diversion in Varanasi due to arrivel of VVIP-VIP on kashi vishwanath corridor inaugeration
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्रियों के एयरपोर्ट से आवागमन के दौरान ऐसा होगा प्लान
भेल, तरना ओवर ब्रिज से गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर तिराहा, जेपी मेहता मार्ग से मिंट हाउस तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान गिलट बाजार से शिवपुर सेंट्रल जेल रोड से यूपी कालेज मार्ग, भोजूबीर से सिंधोरा रोड होते हुए अर्दली बाजार मार्ग, जेपी मेहता से सेंट्रल जेल मार्ग, गोलघर चौराहे से कचहरी पुलिस लाइन मार्ग की ओर, इंडिया होटल से जेएचवी मॉल होकर जाना होगा।

14 को मुख्यमंत्रियों के बरेका जाने के दौरान ऐसा होगा प्लान
मिंट हाउस से नदेसर घौसाबाद होते हुए लकड़ मंडी चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा मंडुवाडीह होते हुए बीएलडब्ल्यू भिखारीपुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यही स्थिति मुख्यमंत्रियों के शहंशापुर स्थित पं. दीनदयाल प्रतिमा स्मृति उपवन तक जाने के दौरान रहेगा। जिसमें सूजाबाद, पड़ाव चौराहा, 36वीं पीएसी,रामनगर चौराहा सहित टेंगरा मोड़ से अखरी बाईपास व शहंशाहपुर तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए विकल्प मार्ग से होकर जाना होगा। जिसके बाद आने के दौरान भी यही मार्ग प्रभावित रहेंगे।

Route diversion in Varanasi due to arrivel of VVIP-VIP on kashi vishwanath corridor inaugeration
Kashi Vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग स्थलों का निर्धारण
चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग का भी निर्धारण किया गया है। इसमें वाहनों के पार्किंग के लिए बेनियाबाग पार्किंग, टाउनहाल पार्किंग, कंपनी बाग पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने, पीलीकोठी नेशनल इंटर कॉलेज, टाउन हॉल पार्किंग, और शापुरी मॉल पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
 
भारी वाहनों सहित रोडवेज और प्राइवेट बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध 
पीएम आगमन के दौरान शहर में 13 और 14 दिसंबर को भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों को इंट्री नहीं मिलेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रयागराज से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को चांदपुर तक, आजमगढ़ की तरफ आने वालों को गोइठहां रिंग रोड तक, सोनभद्र से आने वाले वाहनों को टेंगरा मोड़ तक, जौनपुर से आने वाले वाहनों को बाबतपुर पुलिस चौकी तक, गाजीपुर से आने वाली वाहनों को संदहा तक और पीडीडीयूनगर से आने वाले वाहनों को पड़ाव रामनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

सिर्फ पास वाले वाहनों को गोदौलिया से मैदागिन जाने की छूट 
विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के पार्किंग को छह नंबरों में बांटा गया है। इनमें से पार्किंग एक और दो में सुबह 09:30 बजे तक ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी। मैदागिन स्थित टाउनहाल पार्किंग नंबर एक, कंपनी गार्डेन पार्किंग नंबर दो और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने पार्किंग नंबर तीन है। यहां सुबह साढ़े नौ बजे तक ही वाहन खड़े होंगे। पार्किंग नंबर एक के पास लगे वाहनों को गोदौलिया से मैदागिन जाने की अनुमति होगी। पार्किंग नंबर दो के पास लगे वाहनों को सिर्फ गोदौलिया चौराहा तक ही आना होगा। यहां से विशिष्टजन पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। वहीं पार्किंग नंबर दो वाले वाहन यू टर्न लेकर गोदौलिया से बेनियाबाग स्थित पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। 

बाबतपुर, गिलट बाजार से होते हुए चौकाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को लहुराबीर होते हुए बेनिया बाग पार्किंग में व्यवस्था की गई है। पड़ाव, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा कालभैरव मंदिर की ओर मैदागिन आने वाले वाहन टाउन हाल पार्किंग, कंपनी बाग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और पीली कोठी नेशनल इंटर कॉलेज में खड़े होंगे। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागरराज से चांदपुर, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए मौदागिन पहुंचने वाले वाहनों के लिए टाउन हाल पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और कंपनीबाग में व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed