फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rotary and Inner Wheel Clubs construct eight-room school building; inaugurated

Varanasi News: रोटरी व इनरव्हील क्लब ने बनाया आठ कमरों का विद्यालय भवन, हुआ लोकार्पण

Tue, 30 Jun 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rotary and Inner Wheel Clubs construct eight-room school building; inaugurated
रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मर्षि बलदेव विद्या मंदिर में नव-निर्मित आठ कमरों वाले विद्यालय भवन का लोकार्पण सोमवार को हुआ। करीब 2600 वर्गफीट क्षेत्रफल में बने इस भवन में विद्यार्थियों के अध्ययन, शिक्षण गतिविधियों एवं सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल रहे। क्लब अध्यक्ष संदीप प्रह्लादका ने कहा कि यह भवन क्लब सदस्यों के सेवा-भाव, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। परियोजना के तहत विजय अग्रवाल और बिंदु अग्रवाल ने अपने पुत्र शिवेश अग्रवाल की स्मृति में एक शिक्षा कक्ष, पवन धूत और राजश्री धूत ने अपने माता-पिता सत्यनारायण व कमला देवी की स्मृति में एक शिक्षा कक्ष का निर्माण कराया। ऐसे ही संजीव टकसाली की माता अंजना व पिता बलराम दास टकसाली ने एक शिक्षा कक्ष, श्रीकृष्ण अग्रवाल व रश्मि अग्रवाल की माता विष्णुरानी अग्रवाल ने पति नारायण दास की स्मृति में दो शिक्षा कक्ष व सीढ़ी और संदीप-सौरभ प्रह्लादका व स्वाति-सुनीता प्रह्लादका ने अपने पूर्वजों सत्यनारायण प्रहलादका, सुशीला देवी प्रह्लादका और राजकुमार प्रह्लादका की स्मृति में एक शिक्षा कक्ष का निर्माण कराया।
विज्ञापन

क्लब के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्रवाल व पीयूष साह की स्मृति में सदस्यों के सहयोग से निर्मित एक शिक्षा कक्ष का लोकार्पण डॉ. दिव्या अग्रवाल और रजनी शाह ने किया। इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि यह भवन शिक्षा व सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष विपुलशंकर पंड्या ने किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष देव प्रमोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, नवल किशोर कथूरिया, राजेश अग्रवाल, राजेश जैन, दिनेश गर्ग, उत्तम अग्रवाल, सुनील बंसल और अनिल जाजोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed