फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rosa also pray that they are not to come in ...

जो रोजा नहीं हैं वे भी नमाज में आ जाएं...

Tue, 21 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 21 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rosa also pray that they are not to come in ...
रोजा इफ्तार के बाद नमाज अदा करते आजम खां व अन्य।
सोमवार की शाम चार हजार से अधिक रोजेदारों ने एक साथ बेनियाबाग के मैदान पर इफ्तार किया और मगरीब की नमाज अदा की। इफ्तार की दावत में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां भी शरीक हुए। अजान के बाद बेनियाबाग पहुंचे आजम ने रोजा खोला और नमाज अदा की। नमाज के लिए उन्होंने खुद माइक से आवाज लगाई और कहा कि जो लोग रोजा नहीं रखे हैं वे भी नमाज में आ जाएं। ये कोई लंगर नहीं था। नमाज में नहीं आएंगे तो लोग बेशर्म समझेंगे। आजम का इतना कहना था कि रोजेदारों का हुजूम उनके पीछे हो लिया।
विज्ञापन

बड़ी बाजार के इमाम मौलाना यासिन सिराजी ने नमाज पढ़ाई। आजम खां के साथ राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद बबलू,शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी, सुल्तानपुर के विधायक अबरार अहमद व एएन इकबाल समेत सैकड़ों रोजेदारों ने नमाज अदा की। पिछले तीन दिनों से इस इफ्तार पार्टी की तैयारी चल रही थी। पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे।
विज्ञापन



बेनियाबाग के फुटबाल मैदान पर  ही एक ओर नमाज और दूसरी ओर इफ्तार की व्यवस्था की गई थी।  सोमवार की दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश के बाद एकबारगी लगा कि यह कार्यक्रम मुमकिन नहीं है मगर नगर निगम का पूरा अमला मैदान से पानी निकालने में जुट गया। सफाई कर्मियों की पूरी फौज यहां उतार दी गई। नगर आयुक्त खुद मौके पर डटे रहे। रोजेदारों के लिए पूरे मैदान में कारपेट बिछाया गया था मगर जब वह बारिश से भींग गया तो आनन-फानन में कुर्सी का इंतजाम किया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मैदान में लगे पानी को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 नगर विकास मंत्री आजम खां ने हज कमेटी के प्रमुख के तौर पर कहा कि बादशाह (प्रधानमंत्री) चाहेंगे तो बनारस में स्थायी हज हाउस बन जाएगा। हज कमेटी ने इसके लिए बाबतपुर एयरपोर्ट के पास चार एकड़ के भूखंड का चयन किया है। यह जमीन केंद्र सरकार की है। यहां के लोग भाजपा के  नेताओं या बादशाह से इस जमीन को हज कमेटी को देने की गुजारिश करें तो हज हाउस बनने में देर नहीं लगेगी। आजम ने कहा कि मैं हज हाउस को योग की तरह विवादित नहीं बनाना चाहता। मेरी मंशा है कि ऐसा हज हाउस बने, जिसमें सभी लोगों की सहमति हो।



आजम ने भाजपा और बादशाह पर जुबानी हमला बोला मगर अपनी ही पार्टी के सांसद अमर सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली। जब उनसे पूछा गया कि अमर सिंह को सपा ने राज्यसभा में भेज दिया है। इससे पार्टी कितनी मजबूत होगी? आजम ने सवाल को नजरअंदाज ही नहीं किया, एक लफ्ज बोले भी नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed