{"_id":"67856ca707e5bcc718099979","slug":"ropeway-land-owner-demands-compensation-at-market-rate-varanasi-news-c-20-vns1056-854905-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपवे : जमीन मालिक ने बाजार दर से मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपवे : जमीन मालिक ने बाजार दर से मांगा मुआवजा
विज्ञापन
गोदौलिया पर जमीन का तय होगा मुआवजा, वीडीए में हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। रोपवे निर्माण के लिए गोदौलिया पर जमीन के मुआवजे के लिए सोमवार को वीडीए में बैठक हुई। बैठक में जमीन के मालिक आशीष जायसवाल ने कहा कि गोदौलिया स्टेशन के एक भाग का निर्माण जहां प्रस्तावित है। वह भूमि उन्होंने खरीदी है। उन्होंने बाजार की दर से जमीन की कीमत की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने जमीन से जुड़े दस्तावेज भवन स्वामी से मांगे। इसके आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा। हाईकोर्ट में दस्तावेज पेश करने से पूर्व रोपवे की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा और जमीन मालिक आशीष जायसवाल से बातचीत की। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित अवधि में हाईकोर्ट में आवश्यक अभिलेख जमा करें। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। रोपवे की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्माण से संबंधित प्रस्तुति दी गई। बैठक में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
बता दें कि वीडीए की ओर से गोदौलिया पर आशीष जायसवाल का मकान-दुकान तोड़ा गया था। यहीं पर रोपवे के पिलर पर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। मुआवजा दिए बगैर मकान-दुकान तोड़ने पर आशीष जायसवाल ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट के आदेश पर वीडीए में बैठक बुलाई गई। जिसमें जमीन मालिक और प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया गया।