फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: गिरजाघर चौराहे पर होगा रोपवे का अंतिम पड़ाव, कैंट स्टेशन के सामने बनेगा पहला स्टेशन

Tue, 07 Sep 2021 11:05 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Ropeway in Varanasi route will be built from Cantt station to girjaghar chauraha
रोपवे

जल और थल मार्ग को नभ से जोड़ने की पूर्वांचल की पहली परियोजना अब वाराणसी में धरातल पर उतरने की तैयारी में है। कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे परियोजना में आंशिक बदलाव हो सकता है। कैंट से शुरू होने वाले रोपवे का अंतिम पड़ाव गिरजाघर चौराहे पर ही होगा। फिलहाल आंशिक बदलाव के साथ सर्वे रिपोर्ट पूरी कर ली गई है। 10 सितंबर तक फिजिबिलिटी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।


प्रदेश की सबसे लंबी रोपवे परियोजना में वैपकास कंपनी के प्रस्ताव में भौतिक सत्यापन के बाद बदलाव किया जा रहा है। गोदौलिया चौराहे पर रहने वाली भीड़ और जगह के अभाव कारण रोपवे को 200 मीटर पहले गिरजाघर चौराहे पर समाप्त किया जाएगा। यहां स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इसमें कैंट से गोदौलिया के बीच तैयार की गई परियोजना में शुरुआती प्वाइंट कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने तय कर लिया गया है।

Ropeway in Varanasi route will be built from Cantt station to girjaghar chauraha

इसके अलावा साजन तिराहे और रथयात्रा के ठहराव के लिए भी स्थान का चयन कर लिया गया है। बता दें कि वैपकास कंपनी के प्रस्तुतीकरण के बाद भौतिक सत्यापन की जरूरत बताई गई थी। इसमें कैंट से गोदौलिया के बीच कुछ जगहों पर एलाइंमेंट में आ रही तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए विकास प्राधिकरण के साथ वैपकास की टीम का सर्वे पूरा हो गया है। रोपवे के सफर में साजन तिराहे और रथयात्रा पर भी यात्रियों को चढ़ने और उतरने का विकल्प होगा।

Ropeway in Varanasi route will be built from Cantt station to girjaghar chauraha

अधिग्रहित होने वाले भवनों की ली जानकारी
वैपकास और वीडीए के साझा सर्वे में परियोजना के बीच आने वाले भवनों के अधिग्रहण की संभावना है। ऐसे में कुछ चिह्नित भवनों की जानकारी जुटाई गई है। दो दर्जन भवन आंशिक रूप से इस परियोजना से प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल शासन की अनुमति के बाद ही भवनों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ropeway in Varanasi route will be built from Cantt station to girjaghar chauraha

30 मीटर ऊंचाई से गुजरेगा रोपवे
फिजिबिलिटी रिपोर्ट में रोपवे की ऊंचाई 30 मीटर तक रखी गई है। इसमें अलग अलग जगहों पर ऊंचाई का मानक भी अलग रखा गया है। 424 करोड़ की इस परियोजना में 80 फीसदी अनुदान केंद्र सरकार और 20 फीसदी राज्य सरकार का रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि वीडीए इस परियोजना का नोडल होगा। ऐसे में परियोजना को लेकर वीडीए भी अपनी तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi route will be built from Cantt station to girjaghar chauraha

एक नजर में जानें
- गोदौलिया से 200 मीटर पहले गिरजाघर चौराहे तक रहेगा रोपवे रूट।
- 424 करोड़ की परियोजना में 80 फीसदी केंद्र और 20 फीसदी राज्य का अंशदान।
- कैंट, साजन तिराहा, रथयात्रा और गिरजाघर चौराहे पर स्टेशन के लिए जगह चिह्नित।
- 10 सितंबर तक शासन को भेज दी जाएगी रोपवे की फिजिबिलिटी रिपोर्ट।

इस संदर्भ में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट 10 सितंबर तक शासन को भेज दी जाएगी। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए शहर के रूट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। आंशिक बदलाव की गुंजाइश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed