फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi all hindrance will be solved very Principal Secretary did on site inspection of proposed route

वाराणसी में रोपवे: जल्द दूर होंगी सारी अड़चनें, प्रमुख सचिव आवास ने प्रस्तावित रूट का किया स्थलीय निरीक्षण

Sun, 03 Oct 2021 11:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Oct 2021 11:12 AM IST
सार

रोपवे कैंट स्टेशन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने से शुरू होकर सिगरा, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहे तक जाएगा।

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi all hindrance will be solved very Principal Secretary did on site inspection of proposed route
रोपवे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में प्रस्तावित रोपवे परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कंपनी वैपकॉस के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी लेने के बाद शासन को अवगत कराएंगे। रोपवे कैंट स्टेशन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने से शुरू होकर सिगरा, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहे तक जाएगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव शनिवार दोपहर बाद सबसे पहले दशाश्वमेध प्लाजा पहुंचे। वहां बारिश होने के चलते गोदौलिया चौराहे पर आ गए। वहां उन्होंने वैपकॉस के अधिकारियों से रोपवे रूट में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद गिरिजाघर चौराहे तक जाने वाले रोपवे पर वहां की यातायात व्यवस्था को भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  डब्ल्यू के आकार में नगर निगम तिराहे पर टर्न करेगा रोपवे, 45 मीटर की ऊंचाई पर ट्रॉली

वहां से रथयात्रा चौराहे से साजन तिराहे पर पहुंचकर प्रोजेक्ट पर अधिकारियों से आने वाली दिक्कतों, समाधान पर मंथन किया। वहां से कैंट स्टेशन पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज तक निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने  रूद्राक्ष केंद्र को भी देखा। इसके अलावा छह करोड़ की लागत से चौकाघाट स्थित पद्यमश्री गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल के उच्चीकरण के कार्य का निरीक्षण किया।

पांच किमी लंबा है रोपवे

रोपवे की ऊंचाई 45 मीटर होगी। पांच किमी लंबा रोपवे साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा, लक्सा होते हुए जाएगा। परियोजना पर 424 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वाराणसी विकास प्राधिकरण पूरी परियोजना की नोडल एजेंसी है।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वैपकॉस कंपनी और वीडीए के बीच संसाधनों की उपलब्धता के लिए एग्रीमेंट किया गया है। रूट पर 220 ट्राली के संचालन का प्रस्ताव दिया गया है। एक समय में इसमें एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे। कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तिराहे के बीच प्रत्येक डेढ़ मिनट पर ट्रॉली से यात्री आगे का सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed