फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway will turn in the shape of W at Municipal Corporation intersection

वाराणसी में रोपवे: डब्ल्यू के आकार में नगर निगम तिराहे पर टर्न करेगा रोपवे, 45 मीटर की ऊंचाई पर ट्रॉली

Sat, 02 Oct 2021 04:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 04:57 PM IST
सार

ड्राफ्ट के मुताबिक, कैंट स्टेशन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने से शुरू होने वाला रोपवे गिरिजाघर चौराहे तक जाएगा। शहर में करीब 45 मीटर ऊंचाई से गुजरने वाला रोपवे साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा, लक्सा होते हुए जाएगा।
 

विज्ञापन
Ropeway will turn in the shape of W at Municipal Corporation intersection
रोपवे (सांकेतिक)। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों के लिए प्रस्तावित रोपवे नगर निगम तिराहे पर डब्ल्यू के आकार में टर्न लेगा। शासन को भेजे गए फाइनल डिजेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के बाद प्रमुख सचिव दीपक कुमार के साथ आई टीम शनिवार को रूट का परीक्षण करेगी।

विज्ञापन


साथ ही वह परियोजना के फाइनल ड्राफ्ट पर बताई गई बाधाओं को दूर करने के लिए मंथन करेंगे। ड्राफ्ट के मुताबिक, कैंट स्टेशन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने से शुरू होने वाला रोपवे गिरिजाघर चौराहे तक जाएगा। शहर में करीब 45 मीटर ऊंचाई से गुजरने वाला रोपवे साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा, लक्सा होते हुए जाएगा।
विज्ञापन


पांच किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर खर्च होने वाले 424 करोड़ रुपये का पूरा खाका भारत सरकार की सहयोगी कंपनी वैपकॉस ने तैयार किया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण पूरी परियोजना की नोडल एजेंसी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वैपकॉस और वीडीए के बीच संसाधनों की उपलब्धता के लिए एग्रीमेंट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोपवे परियोजना के करीब पांच किलोमीटर लंबे रूट पर 220 ट्राली के संचालन का प्रस्ताव दिया गया है। एक समय में इसमें एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे। कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तिराहे के बीच प्रत्येक डेढ़ मिनट पर ट्राली से यात्री आगे का सफर कर सकेंगे। इस पूरी परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट वैपकॉस ने सौंप दी है जिसका फाइनल ड्राफ्ट शासन को भेज दिया गया है।

यातायात की संजीवनी के रूप में तैयार हुई रोपवे परियोजना शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि रोपवे में पूरे दिन में 20 से 25 हजार यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा होगी। कैंट, साजन तिराहा, रथयात्रा और गिरिजाघर चौराहे पर रोपवे स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की गई है। ड्राफ्ट में थोड़ी बाधा भी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed