{"_id":"64f4cdb2d1e978a8d8083904","slug":"ropeway-cable-car-will-export-from-switzerland-passengers-will-not-feel-hot-during-journey-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Ropeway Project: स्विट्जरलैंड से आएगी रोपवे की केबल कार, सफर के दौरान यात्रियों को नहीं लगेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Ropeway Project: स्विट्जरलैंड से आएगी रोपवे की केबल कार, सफर के दौरान यात्रियों को नहीं लगेगी गर्मी
Mon, 04 Sep 2023 05:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 04 Sep 2023 05:47 AM IST
सार
वाराणसी में देश के पहले और दुनिया के तीसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे निर्माण तेजी से चल रहा है। पहले चरण का काम मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
वाराणसी में रोपवे स्टेशन का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में निर्माणाधीन देश के पहले और दुनिया के तीसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के लिए केबल कार स्विट्जरलैंड से मंगाई गई है। कार खास मेटेरियल से बनी है, जो अल्ट्रावायलेट रेज (यूवी) प्रोटेक्टेड है। इससे यात्री सुरक्षित रहेंगे। सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट होगी। यात्रियों को गर्मी नहीं लगेगी। वाराणसी में रोपवे का निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
कैंट, काशी विद्यापीठ और गोदौलिया में स्टेशन से संबंधति निर्माण कराए जा रहे हैं। पहले चरण का काम मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने बताया कि रोपवे पर सफर के दौरान तेज धूप का असर केबल कार पर नहीं के बराबर होगा। इसकी डिजाइन में वेंटीलेशन का खास ख्याल रखा गया है। रोपवे बनने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन